NDTV Khabar

राजस्थान से उठा एक और आंदोलन, अब जवाबदेही कानून बनाने की मांग

 Share

राजस्थान में चले लंबे आंदोलनों के बाद केंद्र के स्तर पर मनरेगा और सूचने के अधिकार का कानून लागू हुआ था। लेकिन सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से बात आगे नहीं बढ़ पा रही है। यह तो पता चल जाता है कि क्या क्या हुआ लेकिन कब होगा, कब लोगों को अधिकार मिलेगा, यह पता नहीं चल पाता है। इसके लिए अरुणा रॉय और निखिल डे के संगठन के साथ अन्य संगठनों ने मिलकर जवाबदेही यात्रा निकाली है। इनकी मांग है कि सरकारें अब जवाबदेही कानून बनाए। इसके लिए इन संगठनों ने अपनी तरफ से एक प्रारूप तैयार किया है, ताकि तमाम कार्यों के लिए जवाबदेही तय की जाए।



संबंधित

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com