प्राइम टाइम : 'हू इज़ ग्रेटर दैन हूम इन दिल्ली', यानी राज किसका CM या LG?
प्रकाशित: जुलाई 23, 2015 09:00 PM IST | अवधि: 41:56
Share
क्या दिल्ली में दो सरकारें हैं, क्या कहीं दो सरकारें हो सकती हैं। इस सवाल का जवाब सोचते हुए याद कीजिए क्या दुनिया में कहीं होता है कि पहले केंद्र एक व्यक्ति के रूप में एक सरकार नियुक्त करे और फिर उसके लिए विधानसभा का गठन कराए और घमासान चुनाव हो। उस एक व्यक्ति की सरकार के लिए चुनाव जीतने वाली पार्टी का नेता खुद को मुख्यमंत्री चुने और कुछ को मंत्री। ऐसा आपने कहां देखा है। इम्तहानों में छात्रों से दिल्ली से जुड़े गणित के सवाल भी पूछे जाएं कि हू इज़ ग्रेटर दैन हूम इन दिल्ली यानी...