NDTV Khabar
होम | चुनाव |   अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह 

कुल सीटें- 1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Aandaman and Nicobar Islands Lok Sabha Election Results 2019) में एक लोकसभा सीट है. यहां 11 अप्रैल, 2019 को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण में मतदान हुआ था.

चुनाव क्षेत्रअग्रणी प्रत्याशीपार्टीस्थिति
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहकुलदीप राय शर्माकांग्रेसजीते

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के बारे में

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Aandaman and Nicobar Islands Lok Sabha Election Result 2019) में एक लोकसभा सीट है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Aandaman and Nicobar Islands Lok Sabha Election Result 2019) में 15 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव लड़ा. बता दें कि यहां 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में मतदान हुआ. बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह चुनाव 2019 में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला हुआ.

देश के दक्षिण-पूर्व हिस्से में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 उम्मीदवारों ने 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव (Aandaman and Nicobar Islands Lok Sabha Election Result 2019) के पहले चरण में एकमात्र सीट के लिए चुनाव लड़ा था.

इस केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल हैं. लोकसभा चुनाव (Aandaman and Nicobar Islands elections) में यहां तीन जिलों में कुल 407 मतदान केंद्र बनाए गए थे. यहां 11 अप्रैल को लगभग तीन लाख मतदाताओं में से 73 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस बार कुल 3,17,878 मतदाता थे. इस वर्ष के आम चुनावों में यहां 48,518 नए मतदाता जुड़े. इस चुनाव में 21 मतदान केंद्रों की वृद्धि भी हुई.

कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा और बीजेपी के विशाल जॉली सहित पंद्रह उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव (Aandaman and Nicobar Islands Elections) लड़ा. ग्रेट निकोबार द्वीप में, देश का सबसे दक्षिणी मतदान केंद्र शास्त्री नगर में है. यहां कैम्पबेल बे में शोमेन जनजातियों के वोटरों समेत लगभग 3,500 मतदाताओं ने ग्रेट निकोबार क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में अपने वोट डाले.

यहां स्ट्रेट आइलैंड में खास तौर पर जनजातीय, ओंगेस और डुगोंग क्रीक मतदाताओं, के लिए मतदान केद्र स्थापित किए गए थे. लिटिल निकोबार के पिलोपटिया मतदान केंद्र में केवल नौ मतदाता थे, जबकि ब्रिचगंज के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में सबसे अधिक 3492 मतदाता थे. यहां पहली बार तीनों जिलों में 11 महिला मतदान केंद्र बनाए गए थे. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

कुल सीटें- 1

ख़बर
फोटो
वीडियो

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com