आंध्र प्रदेश की नरसारावपेट लोकसभा सीट (Narasaraopet Lok Sabha Election Results 2019) के सभी प्रत्याशियों और परिणाम के साथ-साथ इतिहास और पूर्व सांसदों के बारे में जानिए. इसके अलावा आंध्र प्रदेश की अन्य लोकसभा सीटों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए स्क्रॉल करें. 2019) पर 2014 के आम चुनाव में TDP के रायपति सम्बासिवा ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,32,464 वोट मिले थे, जबकि YSRCP के अयोध्या रामरेड्डी अल्ला 5,97,184 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1967 व 1971 में यह सीट कांग्रेस के मददी सुदर्शनम के हाथ में थी. 1977 व 1980 में कांग्रेस के ब्रह्मानंद रेड्डी कासु, 1984 में TDP के कत्यूरी नारायण, 1989 व 1991 में कांग्रेस के कसु वेंकट कृष्ण, 1996 में TDP के सईदैया कोटा, 1998 में कांग्रेस के कोनीजेती रोशैया, 1999 में कांग्रेस के जनार्दन रेड्डी, 2004 में कांग्रेस के मेकापति राजमोहन, 2009 में TDP के मोडुगुला वेणुगोपाला ने यहां कब्जा किया था.
2014 के चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र से जीत रायपति सम्बासिवा का जन्म 7 जून, 1943 को हुआ था. वह पेशे से कृषक हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें पेदाकुरापदु, चिलकलुरिपेट, नरसारावपेट, सत्तेनापल्ली, विनुकोंडा, गुरजला व मचेर्ला शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अमलापुरम | चिंता अनुराधा | वाईएसआरसी | जीते |
अनकापल्ली | डॉ. बीसेट्टी वेंकट सत्यवती | वाईएसआरसी | जीते |
अनंतपुर | तलारी रंगैया | वाईएसआरसी | जीते |
अरकु | गोद्देती माधवी | वाईएसआरसी | जीते |
बापतला | नंदीगम सुरेश | वाईएसआरसी | जीते |
चित्तूर | एन. रेडेप्पा | वाईएसआरसी | जीते |
एलुरु | कोटगिरी श्रीधर | वाईएसआरसी | जीते |
गुंटूर | जयदेव गाला | टीडीपी | जीते |
हिन्दुपुर | कुरुवा गोरंतला माधव | वाईएसआरसी | जीते |
कडपा | वाई.एस. अविनाश रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
काकीनाडा | वंगा गीताविश्वनाथ | वाईएसआरसी | जीते |
कुरनूल | आयुष्मान डॉक्टर संजीव कुमार | वाईएसआरसी | जीते |
मछलीपट्टनम | बलशौरी वल्लभनेनी | वाईएसआरसी | जीते |
नांदयाल | पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
नरसारावपेट | लवु श्री कृष्ण देवरायुलू | वाईएसआरसी | जीते |
नरसापुरम | कनुमुरू रघु राम कृष्ण राजू | वाईएसआरसी | जीते |
नेल्लौर | अदला प्रभाकर रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
ओंगोले | मगुंता श्रीनिवासुलू रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
राजमुंदरी | मरगनी भरत | वाईएसआरसी | जीते |
राजमपेट | पी.वी. मिथुन रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
श्रीकाकुलम | किंजारापू राम मोहन नायडू | टीडीपी | जीते |
तिरुपति | बल्ली दुर्गा प्रसाद राव | वाईएसआरसी | जीते |
विजयवाड़ा | केसिनेनी श्रीनिवास (नानी) | टीडीपी | जीते |
विशाखापट्टनम | एम.वी.वी. सत्यनारायण | वाईएसआरसी | जीते |
विजयनगरम | बेल्लना चंद्र शेखर | वाईएसआरसी | जीते |
Advertisement