आंध्र प्रदेश की नेल्लौर लोकसभा सीट (Nellore Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में YSR कांग्रेस पार्टी के मेकापति राजामोहन रेड्डी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,76,396 वोट मिले थे और 5,62,918 वोट हासिल कर TDP के अदला प्रभाकर रेड्डी दूसरे पायदान पर रहे थे.
नेल्लौर लोकसभा सीट से 1952 में निर्दलीय बी. रामचंद्र रेड्डी, 1957, 1962, 1967 में कांग्रेस के बी. अंजनप्पा, 1971, 1977, 1980 में कांग्रेस के डोड्डाव परपुकामाक्षियन, 1984, 1989 में कांग्रेस के पुछलापल्ली पेंचलैयह, 1991 में कांग्रेस के पद्मश्री कुदुमुला, 1996, 1998 और 2004 में लक्ष्मी पनबाका, 1999 में TDP के वुक्काला राजेश्वराम्मा, 2009 और 2012 के उपचुनाव में कांग्रेस के मेकापति राजामोहन रेड्डी ने जीत हासिल की थी.
मेकापति राजामोहन रेड्डी ने बीई तक की शिक्षा प्राप्त की है.
नेल्लौर संसदीय सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटे आती हैं, जिनमें कन्दुकुर, कवाली, आत्मकूर, कोवूर, नेल्लौर शहर, नेल्लौर देहात और उदयगिरि शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अमलापुरम | चिंता अनुराधा | वाईएसआरसी | जीते |
अनकापल्ली | डॉ. बीसेट्टी वेंकट सत्यवती | वाईएसआरसी | जीते |
अनंतपुर | तलारी रंगैया | वाईएसआरसी | जीते |
अरकु | गोद्देती माधवी | वाईएसआरसी | जीते |
बापतला | नंदीगम सुरेश | वाईएसआरसी | जीते |
चित्तूर | एन. रेडेप्पा | वाईएसआरसी | जीते |
एलुरु | कोटगिरी श्रीधर | वाईएसआरसी | जीते |
गुंटूर | जयदेव गाला | टीडीपी | जीते |
हिन्दुपुर | कुरुवा गोरंतला माधव | वाईएसआरसी | जीते |
कडपा | वाई.एस. अविनाश रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
काकीनाडा | वंगा गीताविश्वनाथ | वाईएसआरसी | जीते |
कुरनूल | आयुष्मान डॉक्टर संजीव कुमार | वाईएसआरसी | जीते |
मछलीपट्टनम | बलशौरी वल्लभनेनी | वाईएसआरसी | जीते |
नांदयाल | पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
नरसारावपेट | लवु श्री कृष्ण देवरायुलू | वाईएसआरसी | जीते |
नरसापुरम | कनुमुरू रघु राम कृष्ण राजू | वाईएसआरसी | जीते |
नेल्लौर | अदला प्रभाकर रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
ओंगोले | मगुंता श्रीनिवासुलू रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
राजमुंदरी | मरगनी भरत | वाईएसआरसी | जीते |
राजमपेट | पी.वी. मिथुन रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
श्रीकाकुलम | किंजारापू राम मोहन नायडू | टीडीपी | जीते |
तिरुपति | बल्ली दुर्गा प्रसाद राव | वाईएसआरसी | जीते |
विजयवाड़ा | केसिनेनी श्रीनिवास (नानी) | टीडीपी | जीते |
विशाखापट्टनम | एम.वी.वी. सत्यनारायण | वाईएसआरसी | जीते |
विजयनगरम | बेल्लना चंद्र शेखर | वाईएसआरसी | जीते |
Advertisement