आंध्र प्रदेश की राजामुंदरी लोकसभा सीट (Rajahmundry Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में TDP के मुरली मोहन ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 6,30,573 वोट मिले थे, जबकि YSRCP के बोधु वेंकटरामन 4,63,139 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर बात करें, तो सन् 1957, 1962 व 1967 में यह सीट कांग्रेस के दातला सत्यनारायण के हाथ में थी. 1971, 1977 व 1980 में कांग्रेस के एस.बी.पी रामाराव, 1984 में TDP के श्रीहरि राव, 1989 में कांग्रेस की जमुना, 1991 में TDP के के.वी.आर. चौधरी, 1996 में कांग्रेस के चितूरी रविन्द्र, 1998 में BJP के गिरजाला वेंकट, 1999 में BJP के सत्यनारायण राव, 2004 व 2009 में कांग्रेस के अरुणा कुमार ने यहां कब्जा किया था.
2014 के चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र से जीते मुरली मोहन का जन्म 24 जून, 1940 को हुआ था. वह पेशे से फिल्म कलाकार हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधासभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें अनपर्थी, राजनगरम, राजामुंदरी शहर, राजामुंदरी ग्रामीण, कोव्वुर, निदादावोल व गोपालपुरम शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अमलापुरम | चिंता अनुराधा | वाईएसआरसी | जीते |
अनकापल्ली | डॉ. बीसेट्टी वेंकट सत्यवती | वाईएसआरसी | जीते |
अनंतपुर | तलारी रंगैया | वाईएसआरसी | जीते |
अरकु | गोद्देती माधवी | वाईएसआरसी | जीते |
बापतला | नंदीगम सुरेश | वाईएसआरसी | जीते |
चित्तूर | एन. रेडेप्पा | वाईएसआरसी | जीते |
एलुरु | कोटगिरी श्रीधर | वाईएसआरसी | जीते |
गुंटूर | जयदेव गाला | टीडीपी | जीते |
हिन्दुपुर | कुरुवा गोरंतला माधव | वाईएसआरसी | जीते |
कडपा | वाई.एस. अविनाश रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
काकीनाडा | वंगा गीताविश्वनाथ | वाईएसआरसी | जीते |
कुरनूल | आयुष्मान डॉक्टर संजीव कुमार | वाईएसआरसी | जीते |
मछलीपट्टनम | बलशौरी वल्लभनेनी | वाईएसआरसी | जीते |
नांदयाल | पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
नरसारावपेट | लवु श्री कृष्ण देवरायुलू | वाईएसआरसी | जीते |
नरसापुरम | कनुमुरू रघु राम कृष्ण राजू | वाईएसआरसी | जीते |
नेल्लौर | अदला प्रभाकर रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
ओंगोले | मगुंता श्रीनिवासुलू रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
राजमुंदरी | मरगनी भरत | वाईएसआरसी | जीते |
राजमपेट | पी.वी. मिथुन रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
श्रीकाकुलम | किंजारापू राम मोहन नायडू | टीडीपी | जीते |
तिरुपति | बल्ली दुर्गा प्रसाद राव | वाईएसआरसी | जीते |
विजयवाड़ा | केसिनेनी श्रीनिवास (नानी) | टीडीपी | जीते |
विशाखापट्टनम | एम.वी.वी. सत्यनारायण | वाईएसआरसी | जीते |
विजयनगरम | बेल्लना चंद्र शेखर | वाईएसआरसी | जीते |
Advertisement