आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट (Srikakulam Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में TDP के राम मोहन नायडू ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 5,56,163 वोट मिले थे, जबकि YSRCP की रेड्डी शांति 4,28,591 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1957 व 1962 में यह सीट कांग्रेस के बोड्डेपल्ली राजगोपाला राव के हाथ में थी. 1967 के उपचुनाव में SWA के जी. रंगा, 1967 में SWA के जी लतचन, 1971, 1977 व 1980 में कांग्रेस के राजगोपाल राव, 1984 में TDP के अप्पयेदोरा हनुमंतु, 1989 व 1991 में कांग्रेस के विश्वनाथम, 1996, 1998, 1999 व 2004 में TDP के येरनानिदु किंजरापु, 2009 में कांग्रेस की कृपारानी ने यहां कब्जा किया था.
2014 के चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र से जीते राम मोहन नायडू का जन्म 18 दिसंबर, 1987 को हुआ था. वह पेशे से व्यवसायी हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें इच्चापुरम, पलासा, तेक्काली, पथापत्राम, श्रीकाकुलम, अमुदलवलासा व नारासंनापेता शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अमलापुरम | चिंता अनुराधा | वाईएसआरसी | जीते |
अनकापल्ली | डॉ. बीसेट्टी वेंकट सत्यवती | वाईएसआरसी | जीते |
अनंतपुर | तलारी रंगैया | वाईएसआरसी | जीते |
अरकु | गोद्देती माधवी | वाईएसआरसी | जीते |
बापतला | नंदीगम सुरेश | वाईएसआरसी | जीते |
चित्तूर | एन. रेडेप्पा | वाईएसआरसी | जीते |
एलुरु | कोटगिरी श्रीधर | वाईएसआरसी | जीते |
गुंटूर | जयदेव गाला | टीडीपी | जीते |
हिन्दुपुर | कुरुवा गोरंतला माधव | वाईएसआरसी | जीते |
कडपा | वाई.एस. अविनाश रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
काकीनाडा | वंगा गीताविश्वनाथ | वाईएसआरसी | जीते |
कुरनूल | आयुष्मान डॉक्टर संजीव कुमार | वाईएसआरसी | जीते |
मछलीपट्टनम | बलशौरी वल्लभनेनी | वाईएसआरसी | जीते |
नांदयाल | पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
नरसारावपेट | लवु श्री कृष्ण देवरायुलू | वाईएसआरसी | जीते |
नरसापुरम | कनुमुरू रघु राम कृष्ण राजू | वाईएसआरसी | जीते |
नेल्लौर | अदला प्रभाकर रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
ओंगोले | मगुंता श्रीनिवासुलू रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
राजमुंदरी | मरगनी भरत | वाईएसआरसी | जीते |
राजमपेट | पी.वी. मिथुन रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
श्रीकाकुलम | किंजारापू राम मोहन नायडू | टीडीपी | जीते |
तिरुपति | बल्ली दुर्गा प्रसाद राव | वाईएसआरसी | जीते |
विजयवाड़ा | केसिनेनी श्रीनिवास (नानी) | टीडीपी | जीते |
विशाखापट्टनम | एम.वी.वी. सत्यनारायण | वाईएसआरसी | जीते |
विजयनगरम | बेल्लना चंद्र शेखर | वाईएसआरसी | जीते |
Advertisement