छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट (Bilaspur Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के लखन लाल साहू ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,61,387 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस की करुणा शुक्ला 3,84,951 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1951 व 1957 में यह सीट कांग्रेस के रेशमलाल के पास थी. 1962 में निर्दलीय उम्मीदवार सत्य प्रकाश, 1963 के उपचुनाव में कांग्रेस के सी. सिंह, 1967 में कांग्रेस के अमर सिंह, 1971 में कांग्रेस के राम गोपाल, 1977 में BLD के निरंजन प्रसाद, 1980 में कांग्रेस के गोडिल प्रसाद, 1984 में कांग्रेस के खेलन राम, 1989 में BJP के रेशम लाल और 1991 में कांग्रेस के खेलन राम ने इस सीट पर कब्जा किया. वहीं 1996, 1998, 1999 व 2004 में BJP के पुन्नूलाल मोहले और 2009 में BJP के दिलीप सिंह ने यहां अपना कब्जा किया.
लखन लाल साहू का जन्म 16 जून, 1971 को हुआ था. इन्होंने एमए (हिन्दी साहित्य), एलएलबी, डीपी विप्र कॉलेज, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से शिक्षा प्राप्त की हुई है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें कोटा, तखतपुर, बेलतेरा, लोरमी, बिल्हा, मस्तूरी (सुरक्षित), मुंगेली (सुरक्षित) व बिलासपुर शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बस्तर | दीपक बैज | कांग्रेस | जीते |
बिलासपुर | अरुण साव | बीजेपी | जीते |
दुर्ग | विजय बघेल | बीजेपी | जीते |
जांजगीर-चम्पा | गुहाराम अजगले | बीजेपी | जीते |
कांकेर | मोहन मांडवी | बीजेपी | जीते |
कोरबा | ज्योत्सना चरणदास महंत | कांग्रेस | जीते |
महासमुंद | चुन्नी लाल साहू | बीजेपी | जीते |
रायगढ़ | गोमती साईं | बीजेपी | जीते |
रायपुर | सुनील कुमार सोनी | बीजेपी | जीते |
राजनंदगांव | संतोष पांडे | बीजेपी | जीते |
सरगुजा | रेणुका सिंह सरूता | बीजेपी | जीते |
Advertisement