छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चम्पा लोकसभा सीट (Janjgir-Champa Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP की कमला पटले ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,18,909 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के प्रेम चंद 3,43,948 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1957 व 1962 में यह सीट कांग्रेस के अमर सिंह के हाथ में थी. 1967 व 1971 में कांग्रेस के मिनीमाता, 1977 में BLD के मदन भैया ने इस सीट से चुनाव जीता था. 1980 में कांग्रेस के राम गोपाल, 1984 में कांग्रेस के प्रभात कुमार, 1989 में BJP के दलीप सिंह, 1991 में कांग्रेस के भवानी लाल, 1996 में BJP के मनहरण लाल, 1998 व 1999 में कांग्रेस के चरणदास महंत, 2004 में BJP की करुणा शुक्ला और 2009 से वर्तमान समय तक BJP की कमला पटले ने यहां कब्जा जमाया हुआ है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें अकलतरा, चंद्रपुर, बिलैगढ़ (सुरक्षित), जांजगीर-चंपा, जैजैपुर, कसडोल, शक्ति व पामगढ़ (सुरक्षित) शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बस्तर | दीपक बैज | कांग्रेस | जीते |
बिलासपुर | अरुण साव | बीजेपी | जीते |
दुर्ग | विजय बघेल | बीजेपी | जीते |
जांजगीर-चम्पा | गुहाराम अजगले | बीजेपी | जीते |
कांकेर | मोहन मांडवी | बीजेपी | जीते |
कोरबा | ज्योत्सना चरणदास महंत | कांग्रेस | जीते |
महासमुंद | चुन्नी लाल साहू | बीजेपी | जीते |
रायगढ़ | गोमती साईं | बीजेपी | जीते |
रायपुर | सुनील कुमार सोनी | बीजेपी | जीते |
राजनंदगांव | संतोष पांडे | बीजेपी | जीते |
सरगुजा | रेणुका सिंह सरूता | बीजेपी | जीते |
Advertisement