छत्तीसगढ़ की रायगढ़ लोकसभा सीट (Raigarh Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में BJP के विष्णुदेव साई ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,62,478 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस की आरती सिंह 4,45,728 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1962 में यह सीट RRP के राजा विजय भूषण के हाथ में थी. 1967 में कांग्रेस के आर. गंधा, 1971 में कांग्रेस के उमेद सिंह, 1977 में BLD के नरहरि प्रसाद, 1980 व 1984 में कांग्रेस की पुष्पा देवी, 1989 में BJP के नंद कुमार, 1991 में कांग्रेस की पुष्पा देवी, 1996 में BJP के नंद कुमार, 1998 में कांग्रेस के अजीत जोगी, 1999, 2004, 2009 व 2014 के चुनाव में BJP के विष्णुदेव ने यहां कब्जा किया.
विष्णुदेव का जन्म 21 फरवरी, 1964 को हुआ था. यह पेशे से किसान हैं. इन्होंने हायर सैकेन्डरी, लॉयोला हायर सेकेंड्री स्कूल, कुंकरी, जसपुर, छत्तीसगढ़ से शिक्षा ग्रहण की हुई है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें जशपुर नगर, लैलूंगा, खरसिया, कुनकुरी, रायगढ़, धरमजयगढ़, पत्थलगांव व सारनगढ़ शामिल हैं.
महाराष्ट्र के रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में NDA में BJP की सहयोगी शिवसेना ने केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को फिर टिकट दिया है, और उनका मुकाबला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुनील तत्कारे से होने वाला है.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बस्तर | दीपक बैज | कांग्रेस | जीते |
बिलासपुर | अरुण साव | बीजेपी | जीते |
दुर्ग | विजय बघेल | बीजेपी | जीते |
जांजगीर-चम्पा | गुहाराम अजगले | बीजेपी | जीते |
कांकेर | मोहन मांडवी | बीजेपी | जीते |
कोरबा | ज्योत्सना चरणदास महंत | कांग्रेस | जीते |
महासमुंद | चुन्नी लाल साहू | बीजेपी | जीते |
रायगढ़ | गोमती साईं | बीजेपी | जीते |
रायपुर | सुनील कुमार सोनी | बीजेपी | जीते |
राजनंदगांव | संतोष पांडे | बीजेपी | जीते |
सरगुजा | रेणुका सिंह सरूता | बीजेपी | जीते |
Advertisement