छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट (Sarguja Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के कमलभान सिंह ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,85,336 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के राम देव 4,38,100 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर नजर डालें तो सन् 1957 में यह सीट कांग्रेस के महाराजकुमार के हाथ में थी. 1962, 1967 व 1971 में कांग्रेस के बाबूनाथ सिंह यहां से चुनाव जीते. इसके बाद 1977 में BLD के लारंग साई, 1980 में कांग्रेस के चक्रधारी सिंह, 1984 में कांग्रेस के विजय प्रताप, 1989 में BJP के लारंग साई, 1991 व 1996 में कांग्रेस के खेलसाई सिंह, 1998 में BJP के लारंग साई, 1999 में कांग्रेस के खेलसाई सिंह, 2004 में BJP के नंद कुमार, 2009 में BJP के मुरलीलाल ने चुनाव जीता था.
कमलभान का जन्म 1 जुलाई, 1963 को हुआ था. यह पेशे से किसान हैं. इन्होंने एमए (इतिहास) शासकीय विश्वविद्यालय, अंबिकापुर से शिक्षा ग्रहण की हुई है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें प्रेमनगर, रमानुगंज, अंबिकापुर, भटगांव, समरी, सीतापुर, प्रतापपुर व लुंड्रा शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बस्तर | दीपक बैज | कांग्रेस | जीते |
बिलासपुर | अरुण साव | बीजेपी | जीते |
दुर्ग | विजय बघेल | बीजेपी | जीते |
जांजगीर-चम्पा | गुहाराम अजगले | बीजेपी | जीते |
कांकेर | मोहन मांडवी | बीजेपी | जीते |
कोरबा | ज्योत्सना चरणदास महंत | कांग्रेस | जीते |
महासमुंद | चुन्नी लाल साहू | बीजेपी | जीते |
रायगढ़ | गोमती साईं | बीजेपी | जीते |
रायपुर | सुनील कुमार सोनी | बीजेपी | जीते |
राजनंदगांव | संतोष पांडे | बीजेपी | जीते |
सरगुजा | रेणुका सिंह सरूता | बीजेपी | जीते |
Advertisement