दिल्ली की उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट (North East Delhi Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के उदित राज ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 6,29,860 वोट मिले थे, जबकि AAP की राखी बिड़लान 5,23,058 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 2009 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ था, और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ ने यहां जीत हासिल की थी.
उदित राज का जन्म 1 जनवरी, 1958 को हुआ था. वह पेशे से परामर्शदाता हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं, जिनमें नरेला, मुंडका, नांगलोई जाट, बादली, किरारी, मंगोल पुरी, रिठाला, सुल्तान पुर माजरा, रोहिणी व बवाना शामिल हैं.
उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारतीय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 7 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है. यहां भाजपा ने गायक हंस राज हंस, कांग्रेस ने राजेश लिलोथिया और आम आदमी पार्टी ने गुगन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
चांदनी चौक | हर्ष वर्द्धन | बीजेपी | जीते |
पूर्वी दिल्ली | गौतम गंभीर | बीजेपी | जीते |
नई दिल्ली | मीनाक्षी लेखी | बीजेपी | जीते |
उत्तर पूर्वी दिल्ली | मनोज तिवारी | बीजेपी | जीते |
उत्तर पश्चिमी दिल्ली | हंस राज हंस | बीजेपी | जीते |
दक्षिणी दिल्ली | रमेश बिधूड़ी | बीजेपी | जीते |
पश्चिमी दिल्ली | प्रवेश साहिब सिंह वर्मा | बीजेपी | जीते |
Advertisement