भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Election 2022) के परिणाम गुरुवार, 8 दिसंबर को घोषित किए जा रहे हैं, यानी मतगणना शुरू हो चुकी है. तय कार्यक्रम के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2022 (Election 2022) के तहत 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा (Gujarat Election) के लिए दो चरणों में 1 दिसंबर, 2022 और 5 दिसंबर, 2022 को मतदान करवाया गया था. गुजरात चुनाव 2022 (Gujarat Elections) के पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग करवाई गई थी.
विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम (Elections 2022 Results) घोषित होने से पहले तक गुजरात में BJP सत्तासीन है, सो, यह चुनाव परिणाम केंद्र में सत्तारूढ़ BJP के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं, और इलेक्शन रिज़ल्ट्स (Election Results 2022) ही बता पाएंगे कि गुजरात चुनाव 2022 परिणाम के बाद वहां सत्तारूढ़ भूपेंद्र पटेल सरकार बनी रहेगी या नहीं, गौरतलब है कि गुजरात में पिछले 27 साल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही सत्तासीन है.