हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट (Ambala Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के रतनलाल कटारिया ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,12,121 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के राज कुमार बाल्मीकि 2,72,047 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात की जाए, तो सन् 1957 में यह सीट कांग्रेस की सुभद्रा जोशी के हाथ में थी. 1962 में कांग्रेस के चुन्नी लाल, 1967 में BJS के सूरज भान, 1971 में कांग्रेस के राम प्रकाश, 1977 में BLD के सूरज भान, 1980 में JNP के सूरज भान, 1984, 1989 व 1991 में कांग्रेस के राम प्रकाश, 1996 में BJP के सूरज भान, 1998 में BSP के अमन कुमार, 1999 में BJP के रतन लाल और 2004 व 2009 में कांग्रेस की शैलजा कुमारी ने अपना कब्जा किया.
2014 में चुनाव जीते रतनलाल कटारिया का जन्म 19 दिसंबर, 1951 को हुआ था. वह पेशे से किसान हैं. उन्होंने बीए (ऑनर्स), एमए (राजनीति शास्त्र), एलएलबी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र और एसडी कॉलेज, अम्बाला कैंट से शिक्षा प्राप्त की हुई है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं, जिनमें कालका, पंचकूला, नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुल्लना, सधौरा, जगाधरी व यमुनानगर शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अम्बाला | रतन लाल कटारिया | बीजेपी | जीते |
भिवानी महेंद्रगढ़ | धरमबीर सिंह - भाले राम | बीजेपी | जीते |
फरीदाबाद | कृष्ण पाल | बीजेपी | जीते |
गुड़गांव | राव इंदरजीत सिंह | बीजेपी | जीते |
हिसार | बृजेंद्र सिंह | बीजेपी | जीते |
करनाल | संजय भाटिया | बीजेपी | जीते |
कुरुक्षेत्र | नायब सिंह | बीजेपी | जीते |
रोहतक | अरविन्द कुमार शर्मा | बीजेपी | जीते |
सिरसा | सुनीता दुग्गल | बीजेपी | जीते |
सोनीपत | रमेश चंदर कौशिक | बीजेपी | जीते |
Advertisement