कुल सीटें- 14
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी प्रत्याशी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
चतरा | सुनील कुमार सिंह | बीजेपी | जीते |
धनबाद | पशुपति नाथ सिंह | बीजेपी | जीते |
दुमका | सुनील सोरेन | बीजेपी | जीते |
गिरीडीह | चंद्र प्रकाश चौधरी | एजेएसयू | जीते |
गोड्डा | निशिकांत दुबे | बीजेपी | जीते |
हजारीबाग | जयंत सिन्हा | बीजेपी | जीते |
जमशेदपुर | बिद्युत बरन महतो | बीजेपी | जीते |
खूंटी | अर्जुन मुंडा | बीजेपी | जीते |
कोडरमा | अन्नपूर्णा देवी | बीजेपी | जीते |
लोहरदग्गा | सुदर्शन भगत | बीजेपी | जीते |
पलामू | विष्णु दयाल राम | बीजेपी | जीते |
राजमहल | विजय कुमार हंसदक | जेएमएम | जीते |
रांची | संजय सेठ | बीजेपी | जीते |
सिंहभूम | गीता कोरा | कांग्रेस | जीते |
झारखंड (Jharkhand Lok Sabha Election Results 2019) में लोकसभा चुनाव 2019 के अलग मायने हैं, क्योंकि यहां मुख्यत क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा ज्यादा कायम है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन जैसी पार्टियां शामिल हैं. हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस भी झारखंड (Jharkhand elections 2019) में अपनी पांव जमाने में कामयाब हुई हैं. इसके अलावा राज्य में जेडीयू, राजद, टीएमसी, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम जैसी बड़ी पार्टियां भी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारती रही हैं.
झारखंड की 14 लोकसभा सीटें हैं जिनमें मुख्य रूप से राजमहल, दुमका, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खुंटी, लोहरदगा, पलामू और हजारीबाग शामिल हैं. वहीं राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे.
झारखंड वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य बना था. झारखंड की सीमा उत्तर में बिहार से, उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश से, पश्चिम में छत्तीसगढ़ से, दक्षिण में ओडिशा से और पूर्व में पश्चिम बंगाल से लगती है.
झारखंड में खनिज संपदा की भरमार है. स्थिति यह है कि भारत के कुल खनिज संपदा का 40 फीसदी हिस्सा झारंखड में मिलता है. इसके बावजूद भी झारखंड की 39.1 फीसदी जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है. वहीं, पांच साल से कम उम्र के 19.6 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं. झारखंड में कुल 24 जिलें, 260 ब्लॉक और 32,620 गांव हैं.
झारखंड की कुल आबादी का 61.95 फीसदी हिस्सा के लिए हिंदी आधिकारिक भाषा है. इसके अलावा अलग-अलग जातियां अपने स्थानीय भाषा का भी इस्तेमाल करती है. जिनमें मुख्य रूप से मघई, मैथली, अंगिका, बंगाली, सदन, खोरथा जैसी भाषाएं शामिल हैं.
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल आबादी का 67.8 फीसदी हिस्सा हिंदू धर्म को मानता है, 14.5 फीसदी मुस्लिम है, और 4.3 फीसदी आबादी ईसाई धर्म को मानती है.झारखंड की राजधानी रांची है. इसके अलावा जमेशदपुर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, देवघर, हजारीबाग बड़े शहर हैं.
कुल सीटें- 14
Advertisement