झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट (Dhanbad Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के पशुपतिनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,43,491 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के अजय कुमार दूबे 2,50,537 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर नजर डालें, तो सन् 2004 में यह सीट कांग्रेस के चंद्रशेखर के हाथ में थी. वहीं 2009 में यहां BJP के पशुपतिनाथ ने चुनाव जीता था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं, जिनमें बोकारो, निरसा, झरिया, सिंदरी, धनबाद व चंदनकियारी शामिल हैं.
2014 में चुनाव जीते पशुपतिनाथ सिंह ने बीएससी की हुई है. वह पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
चतरा | सुनील कुमार सिंह | बीजेपी | जीते |
धनबाद | पशुपति नाथ सिंह | बीजेपी | जीते |
दुमका | सुनील सोरेन | बीजेपी | जीते |
गिरीडीह | चंद्र प्रकाश चौधरी | एजेएसयू | जीते |
गोड्डा | निशिकांत दुबे | बीजेपी | जीते |
हजारीबाग | जयंत सिन्हा | बीजेपी | जीते |
जमशेदपुर | बिद्युत बरन महतो | बीजेपी | जीते |
खूंटी | अर्जुन मुंडा | बीजेपी | जीते |
कोडरमा | अन्नपूर्णा देवी | बीजेपी | जीते |
लोहरदग्गा | सुदर्शन भगत | बीजेपी | जीते |
पलामू | विष्णु दयाल राम | बीजेपी | जीते |
राजमहल | विजय कुमार हंसदक | जेएमएम | जीते |
रांची | संजय सेठ | बीजेपी | जीते |
सिंहभूम | गीता कोरा | कांग्रेस | जीते |
Advertisement