झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट (Singhbhum Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के लक्ष्मण गिलुवा ने जीत हासिल की थी. उन्हें 3,03,131 वोट मिले और 2,15,607 वोट पाकर दूसरे पायदान पर जय भारत समानता पार्टी की गीता गोड़ा रही थीं.
सिंहभूम लोकसभा सीट से 2004 में कांग्रेस के बागुन सुम्ब्रुई और 2009 में निर्दलीय कोरा मधु ने जीत हासिल की थी.
लक्ष्मण गिलुवा का जन्म 20 दिसम्बर, 1964 को हुआ था. इन्होंने बीकॉम की डिग्री रांची विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. यह पेशे से किसान हैं.
सिंहभूम लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम सरायकेला (सुरक्षित), मझगांव (सुरक्षित), मनोहरपुर (सुरक्षित), चाईबासा (सुरक्षित), जगनाथपुर (सुरक्षित) और चक्रधरपुर (सुरक्षित) हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
चतरा | सुनील कुमार सिंह | बीजेपी | जीते |
धनबाद | पशुपति नाथ सिंह | बीजेपी | जीते |
दुमका | सुनील सोरेन | बीजेपी | जीते |
गिरीडीह | चंद्र प्रकाश चौधरी | एजेएसयू | जीते |
गोड्डा | निशिकांत दुबे | बीजेपी | जीते |
हजारीबाग | जयंत सिन्हा | बीजेपी | जीते |
जमशेदपुर | बिद्युत बरन महतो | बीजेपी | जीते |
खूंटी | अर्जुन मुंडा | बीजेपी | जीते |
कोडरमा | अन्नपूर्णा देवी | बीजेपी | जीते |
लोहरदग्गा | सुदर्शन भगत | बीजेपी | जीते |
पलामू | विष्णु दयाल राम | बीजेपी | जीते |
राजमहल | विजय कुमार हंसदक | जेएमएम | जीते |
रांची | संजय सेठ | बीजेपी | जीते |
सिंहभूम | गीता कोरा | कांग्रेस | जीते |
Advertisement