कर्नाटक की चामराजनगर लोकसभा सीट (Chamarajanagar Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में कांग्रेस के आर. ध्रुवनारायण ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,67,782 वोट मिले थे, और 4,26,600 वोट हासिल कर BJP के ए.आर. कृष्णमूर्ति दूसरे पायदान पर रहे थे. चामराजनगर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है|
चामराजनगर लोकसभा सीट से 1977 में कांग्रेस के बी.रचैया, 1980, 1984, 1989 और 1991 में कांग्रेस के श्रीनिवास प्रसाद, 1996 और 1998 में जनता दल के ए. सिद्दाराजू, 1999 में JDU के श्रीनिवास प्रसाद, 2004 में JDS के एम. शिवन्ना, और 2009 में कांग्रेस के आर. ध्रुवनारायण ने जीत हासिल की थी.
आर. ध्रुवनारायण ने कृषि विज्ञान में बीएससी और एमएससी तक शिक्षा प्राप्त की है.
चामराजनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें हेग्गड़ादेवनकोट (एसटी), नंजनगुड (एससी), वरुणा, टी. नरसीपुरा (एससी), हनूर, कोल्लेगल (एससी), चामराजनगर, गुंडलूपेट शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बागलकोट | गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर सेंट्रल | पी.सी. मोहन | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर उत्तर | डी.वी. सदानंद गौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर ग्रामीण | डी. के. सुरेश | कांग्रेस | जीते |
बैंगलोर दक्षिण | तेजस्वी सूर्या | बीजेपी | जीते |
बेलगाम | अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा | बीजेपी | जीते |
बेल्लारी | वाई. देवेंद्रप्पा | बीजेपी | जीते |
बीदर | भगवंत खुबा | बीजेपी | जीते |
बीजापुर | जीगाजीनागी रमेश चंदप्पा | बीजेपी | जीते |
चामराजनगर | वी. श्रीनिवास प्रसाद | बीजेपी | जीते |
चिकबल्लापुर | बी.एन. बाचे गौड़ा | बीजेपी | जीते |
चिकोडी | अन्नासाहेब शंकर जौले | बीजेपी | जीते |
चित्रदुर्ग | ए. नारायणस्वामी | बीजेपी | जीते |
दक्षिण कन्नड़ | नलिन कुमार कतील | बीजेपी | जीते |
दावणगेरे | जी.एम. सिद्धेश्वर | बीजेपी | जीते |
धारवाड़ | प्रह्लाद जोशी | बीजेपी | जीते |
गुलबर्ग | डॉ उमेश जी. जाधव | बीजेपी | जीते |
हासन | प्रज्वल रेवन्ना | जेडीएस | जीते |
हावेरी | उदासी एस.सी. | बीजेपी | जीते |
कोलार | एस. मुनिस्वामी | बीजेपी | जीते |
कोप्पल | करडी संगन्ना अमरप्पा | बीजेपी | जीते |
मंड्या | सुमालता अम्बरीश | निर्दलीय-बीजेपी | जीते |
मैसूर | प्रताप सिम्हा | बीजेपी | जीते |
रायचूर | राजा अमरेश्वर नाइक | बीजेपी | जीते |
शिमोगा | बी.वाई. राघवेंद्र | बीजेपी | जीते |
तुमकुर | जी.एस. बसवराज | बीजेपी | जीते |
उडुपी चिकमगलूर | शोभा करंदलाजे | बीजेपी | जीते |
उत्तर कन्नड़ | अनंतकुमार हेगड़े | बीजेपी | जीते |
Advertisement