कर्नाटक की गुलबर्ग लोकसभा सीट (Gulbarga Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,07,193 वोट मिले थे, और BJP के रेवुनाइक बेलमागी 4,32,460 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1977 में यह सीट कांग्रेस के सिदरम रेड्डी के हाथ में थी. 1980 में कांग्रेस के धर्म सिंह, 1980 में ही हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सी.एम. स्टीफन, 1984 में कांग्रेस के वीरेन्द्र पाटिल, 1989 व 1991 में कांग्रेस के बी.जी. जवाली, 1996 में जनता दल के कमरुल इस्लाम, 1998 में BJP के बसवराज पाटिल, 1999 व 2004 में कांग्रेस के इकबाल अहमद, और 2009 में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें अफजलपुर, जेवरगी, गुरमितकल, चित्तापुर, सेदम, कलबुर्गी ग्रामीण, कलबुर्गी दक्षिण व कलबुर्गी उत्तर शामिल हैं.
वर्ष 2014 में 70,000 से भी ज़्यादा वोटों के अंतर से BJP प्रत्याशी को हराकर संसद पहुंचे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का मुकाबला इस बार दिलचस्प हो गया है, क्योंकि BJP ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए खड़गे के ही चेले माने जाते रहे और हाल ही में BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ उमेश जी. जाधव को टिकट दे दिया है. 47-वर्षीय राजनैतिक सफर में 10 बार विधायक और दो बार सांसद चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे 16वीं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता भी हैं, लेकिन इस बार राह आसान नहीं लग रही है, क्योंकि माना जाता है कि पार्टी के कुछ नेता खड़गे से इसलिए नाराज़ हैं, क्योंकि वह राज्य की राजनीति में अपने पुत्र प्रियांक को बढ़ावा दे रहे हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बागलकोट | गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर सेंट्रल | पी.सी. मोहन | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर उत्तर | डी.वी. सदानंद गौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर ग्रामीण | डी. के. सुरेश | कांग्रेस | जीते |
बैंगलोर दक्षिण | तेजस्वी सूर्या | बीजेपी | जीते |
बेलगाम | अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा | बीजेपी | जीते |
बेल्लारी | वाई. देवेंद्रप्पा | बीजेपी | जीते |
बीदर | भगवंत खुबा | बीजेपी | जीते |
बीजापुर | जीगाजीनागी रमेश चंदप्पा | बीजेपी | जीते |
चामराजनगर | वी. श्रीनिवास प्रसाद | बीजेपी | जीते |
चिकबल्लापुर | बी.एन. बाचे गौड़ा | बीजेपी | जीते |
चिकोडी | अन्नासाहेब शंकर जौले | बीजेपी | जीते |
चित्रदुर्ग | ए. नारायणस्वामी | बीजेपी | जीते |
दक्षिण कन्नड़ | नलिन कुमार कतील | बीजेपी | जीते |
दावणगेरे | जी.एम. सिद्धेश्वर | बीजेपी | जीते |
धारवाड़ | प्रह्लाद जोशी | बीजेपी | जीते |
गुलबर्ग | डॉ उमेश जी. जाधव | बीजेपी | जीते |
हासन | प्रज्वल रेवन्ना | जेडीएस | जीते |
हावेरी | उदासी एस.सी. | बीजेपी | जीते |
कोलार | एस. मुनिस्वामी | बीजेपी | जीते |
कोप्पल | करडी संगन्ना अमरप्पा | बीजेपी | जीते |
मंड्या | सुमालता अम्बरीश | निर्दलीय-बीजेपी | जीते |
मैसूर | प्रताप सिम्हा | बीजेपी | जीते |
रायचूर | राजा अमरेश्वर नाइक | बीजेपी | जीते |
शिमोगा | बी.वाई. राघवेंद्र | बीजेपी | जीते |
तुमकुर | जी.एस. बसवराज | बीजेपी | जीते |
उडुपी चिकमगलूर | शोभा करंदलाजे | बीजेपी | जीते |
उत्तर कन्नड़ | अनंतकुमार हेगड़े | बीजेपी | जीते |
Advertisement