मध्य प्रदेश की भिंड लोकसभा सीट (Bhind Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के भागीरथ प्रसाद ने यहां जीत दर्ज की थी. उन्हें 4,04,474 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की इमरती देवी 2,44,513 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1962 में इस सीट पर सबसे पहले चुनाव हुआ था. उस समय सीट कांग्रेस के सूरज प्रसाद ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. 1967 में BJS के वाई.एस. कुशवाहा, 1971 में BJS की विजया राजे सिंधिया, 1977 में BLD के रघुबीर सिंह, 1980 में कांग्रेस के कालीचरण, 1984 में कांग्रेस के कृष्ण सिंह, 1989 में BJP के नरसिंह राव और 1991 में BJP के योगानंद सरस्वती ने चुनाव जीता. वहीं 1996, 1998, 1999 व 2004 में BJP के रामलखन सिंह और 2009 में अशोक अरगल का इस सीट पर कब्जा था.
2014 में चुनाव जीते भागीरथ प्रसाद का जन्म 3 जुलाई, 1947 को हुआ था. वह पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता हैं. इन्होंने पीएचडी किया हुआ है.
इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें अटेर, भिंड, लहर, मेहगांव, गोहड़ (सुरक्षित), सेवाडा, भांडेर (सुरक्षित) व दतिया शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | बीजेपी | जीते |
बैतूल | दुर्गा दास (डी.डी.) उइके | बीजेपी | जीते |
भिंड | संध्या रे | बीजेपी | जीते |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | जीते |
छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | कांग्रेस | जीते |
दमोह | प्रह्लाद सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | बीजेपी | जीते |
धार | छत्तरसिंह दरबार | बीजेपी | जीते |
गुना | कृष्ण पाल सिंह डॉ के.पी. यादव | बीजेपी | जीते |
ग्वालियर | विवेक नारायण शेजवलकर | बीजेपी | जीते |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | बीजेपी | जीते |
इंदौर | शंकर लालवानी | बीजेपी | जीते |
जबलपुर | राकेश सिंह | बीजेपी | जीते |
खजुराहो | वी.डी. शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) | बीजेपी | जीते |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) | बीजेपी | जीते |
खरगोन | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
मांडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | जीते |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | बीजेपी | जीते |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | जीते |
राजगढ़ | रोडमल नागर | बीजेपी | जीते |
रतलाम | गुमान सिंह दामोर | बीजेपी | जीते |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | बीजेपी | जीते |
सागर | राजबहादुर सिंह | बीजेपी | जीते |
सतना | गणेश सिंह | बीजेपी | जीते |
शहडोल | हिमाद्रि सिंह | बीजेपी | जीते |
सीधी | रीति पाठक | बीजेपी | जीते |
टीकमगढ़ | डॉ वीरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बीजेपी | जीते |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | बीजेपी | जीते |
Advertisement