मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के आलोक संजर ने जीत हासिल की थी. उन्हें 7,14,178 वोट मिले थे और 3,43,482 वोट पाकर दूसरे पायदान पर कांग्रेस के पी.सी. शर्मा रहे थे.
भोपाल लोकसभा सीट से 1957 और 1962 में कांग्रेस की मैमूना सुल्तान, 1967 में जनसंघ के जगन्नाथराव जोशी, 1971 में कांग्रेस के शंकरदयाल शर्मा (भूतपूर्व राष्ट्रपति), 1977 में लोकदल के आरिफ बेग, 1980 में कांग्रेस के शंकर दयाल शर्मा और 1984 में कांग्रेस के के.एन. प्रधान ने चुनाव जीता था. वहीं 1989, 1991, 1996, 1998 में BJP के सुशील चंद्र वर्मा ने लगातार चार बार जीत हासिल की. 1999 में BJP की दिग्गज नेता उमा भारती, फिर 2004 और 2009 में BJP के कैलाश जोशी दो बार जीते.
आलोक का जन्म 4 अप्रैल, 1963 को हुआ था. इन्होंने बीए, एलएलबी की डिग्रियां बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से हासिल की हैं. 2014 में चुनाव जीतकर आलोक पहली बार संसद पहुंचे थे.
भोपाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें भोपाल उत्तर, नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा, हुजूर, सीहोर और बैरसिया (सुरक्षित) शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | बीजेपी | जीते |
बैतूल | दुर्गा दास (डी.डी.) उइके | बीजेपी | जीते |
भिंड | संध्या रे | बीजेपी | जीते |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | जीते |
छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | कांग्रेस | जीते |
दमोह | प्रह्लाद सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | बीजेपी | जीते |
धार | छत्तरसिंह दरबार | बीजेपी | जीते |
गुना | कृष्ण पाल सिंह डॉ के.पी. यादव | बीजेपी | जीते |
ग्वालियर | विवेक नारायण शेजवलकर | बीजेपी | जीते |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | बीजेपी | जीते |
इंदौर | शंकर लालवानी | बीजेपी | जीते |
जबलपुर | राकेश सिंह | बीजेपी | जीते |
खजुराहो | वी.डी. शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) | बीजेपी | जीते |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) | बीजेपी | जीते |
खरगोन | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
मांडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | जीते |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | बीजेपी | जीते |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | जीते |
राजगढ़ | रोडमल नागर | बीजेपी | जीते |
रतलाम | गुमान सिंह दामोर | बीजेपी | जीते |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | बीजेपी | जीते |
सागर | राजबहादुर सिंह | बीजेपी | जीते |
सतना | गणेश सिंह | बीजेपी | जीते |
शहडोल | हिमाद्रि सिंह | बीजेपी | जीते |
सीधी | रीति पाठक | बीजेपी | जीते |
टीकमगढ़ | डॉ वीरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बीजेपी | जीते |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | बीजेपी | जीते |
Advertisement