मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट (Guna Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,17,036 वोट मिले थे, जबकि BJP के जयभान सिंह 3,96,244 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो 1952 में यहां भारतीय जनसंघ के विष्णु घनश्याम देशपांडे ने जीत हासिल की थी, और सन् 1957 में यह सीट कांग्रेस की विजया राजे सिंधिया के हाथ में आई. 1962 में कांग्रेस के रामसहाय शिवप्रसाद, 1967 में SWA की विजया राजे सिंधिया जीतीं. 1971 में BJS के माधव राव, 1977 में निर्दलीय उम्मीदवार माधव राव, 1980 में कांग्रेस के माधवराव, 1984 में कांग्रेस के महेंद्र सिंह, 1989, 1991, 1996 व 1998 में BJP की राजमाता विजया राजे सिंधिया, 1999 में कांग्रेस के माधव राव सिंधिया, 2002 के उपचुनाव तथा 2004 व 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां कब्जा किया.
2014 में चुनाव जीते ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी, 1971 को हुआ था. वह कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के बेटे हैं. ज्योतिरादित्य ने पहली बार 2002 में चुनाव जीता था. वह मनमोहन मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के राज्यमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने एमए, एमबीए तक की शिक्षा दून स्कूल, देहरादून, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, (अमेरिका) और स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय (ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस), कैलिफोर्निया (अमेरिका) से हासिल की है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें शिवपुरी, पिछोर, कोलारस, बमोरी, गुना (सुरक्षित), अशोक नगर (सुरक्षित), चदेरी व मुंगावली शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | बीजेपी | जीते |
बैतूल | दुर्गा दास (डी.डी.) उइके | बीजेपी | जीते |
भिंड | संध्या रे | बीजेपी | जीते |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | जीते |
छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | कांग्रेस | जीते |
दमोह | प्रह्लाद सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | बीजेपी | जीते |
धार | छत्तरसिंह दरबार | बीजेपी | जीते |
गुना | कृष्ण पाल सिंह डॉ के.पी. यादव | बीजेपी | जीते |
ग्वालियर | विवेक नारायण शेजवलकर | बीजेपी | जीते |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | बीजेपी | जीते |
इंदौर | शंकर लालवानी | बीजेपी | जीते |
जबलपुर | राकेश सिंह | बीजेपी | जीते |
खजुराहो | वी.डी. शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) | बीजेपी | जीते |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) | बीजेपी | जीते |
खरगोन | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
मांडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | जीते |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | बीजेपी | जीते |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | जीते |
राजगढ़ | रोडमल नागर | बीजेपी | जीते |
रतलाम | गुमान सिंह दामोर | बीजेपी | जीते |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | बीजेपी | जीते |
सागर | राजबहादुर सिंह | बीजेपी | जीते |
सतना | गणेश सिंह | बीजेपी | जीते |
शहडोल | हिमाद्रि सिंह | बीजेपी | जीते |
सीधी | रीति पाठक | बीजेपी | जीते |
टीकमगढ़ | डॉ वीरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बीजेपी | जीते |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | बीजेपी | जीते |
Advertisement