मध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट (Hoshangabad Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में BJP के उदय प्रताप ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,69,128 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के देवेंद्र पटेल 2,79,168 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1951 में यह सीट कांग्रेस के सैयद अहमद के हाथ में थी. 1952 के उपचुनाव में PSP के एच.पी. कामत, 1957 में कांग्रेस के मगनलाल, 1958 के उपचुनाव में कांग्रेस के आर.एस. किलेदर, 1962 में PSP के हरि विष्णु, 1967 व 1971 में कांग्रेस के नितिराज सिंह, 1977 में BLD के कामत हरि विष्णु, 1980 व 1984 में कांग्रेस के रामेश्वर नीखरा, 1989, 1991, 1996 व 1998 में BJP के सरताज सिंह, 1999 में BJP के सुंदर लाल, 2004 में BJP के सरताज सिंह, 2009 में कांग्रेस के उदय प्रताप ने यहां कब्जा किया.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, सिवनी-मालवा, होशंगाबाद, सोहागपुर, पिपरिया व उदयपुरा शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | बीजेपी | जीते |
बैतूल | दुर्गा दास (डी.डी.) उइके | बीजेपी | जीते |
भिंड | संध्या रे | बीजेपी | जीते |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | जीते |
छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | कांग्रेस | जीते |
दमोह | प्रह्लाद सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | बीजेपी | जीते |
धार | छत्तरसिंह दरबार | बीजेपी | जीते |
गुना | कृष्ण पाल सिंह डॉ के.पी. यादव | बीजेपी | जीते |
ग्वालियर | विवेक नारायण शेजवलकर | बीजेपी | जीते |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | बीजेपी | जीते |
इंदौर | शंकर लालवानी | बीजेपी | जीते |
जबलपुर | राकेश सिंह | बीजेपी | जीते |
खजुराहो | वी.डी. शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) | बीजेपी | जीते |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) | बीजेपी | जीते |
खरगोन | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
मांडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | जीते |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | बीजेपी | जीते |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | जीते |
राजगढ़ | रोडमल नागर | बीजेपी | जीते |
रतलाम | गुमान सिंह दामोर | बीजेपी | जीते |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | बीजेपी | जीते |
सागर | राजबहादुर सिंह | बीजेपी | जीते |
सतना | गणेश सिंह | बीजेपी | जीते |
शहडोल | हिमाद्रि सिंह | बीजेपी | जीते |
सीधी | रीति पाठक | बीजेपी | जीते |
टीकमगढ़ | डॉ वीरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बीजेपी | जीते |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | बीजेपी | जीते |
Advertisement