मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट (Vidisha Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में BJP की सुषमा स्वराज ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 7,14,348 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह 3,03,650 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर नजर डालें, तो सन् 1967 में यह सीट BJS के एस. शर्मा के हाथ में थी. 1971 में BJS के रामनाथ गोयनका, 1977 में BLD के राघव जी, 1980 व 1984 में कांग्रेस के प्रतापभानु, 1989 में BJP के राघव जी, 1991 में BJP के अटल बिहारी वाजपेयी, 1996, 1998, 1999 व 2004 में BJP के शिवराज सिंह, 2006 के उपचुनाव में BJP के रामपाल सिंह, 2009 से वर्तमान समय तक यहां BJP की सुषमा स्वराज का कब्जा है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें भोजपुर, सांची, सिलवानी, विदिशा, बासौदा, बुधनी, इछावर व खातेंगांव शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बालाघाट | ढाल सिंह बिसेन | बीजेपी | जीते |
बैतूल | दुर्गा दास (डी.डी.) उइके | बीजेपी | जीते |
भिंड | संध्या रे | बीजेपी | जीते |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | बीजेपी | जीते |
छिंदवाड़ा | नकुल नाथ | कांग्रेस | जीते |
दमोह | प्रह्लाद सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | बीजेपी | जीते |
धार | छत्तरसिंह दरबार | बीजेपी | जीते |
गुना | कृष्ण पाल सिंह डॉ के.पी. यादव | बीजेपी | जीते |
ग्वालियर | विवेक नारायण शेजवलकर | बीजेपी | जीते |
होशंगाबाद | उदय प्रताप सिंह | बीजेपी | जीते |
इंदौर | शंकर लालवानी | बीजेपी | जीते |
जबलपुर | राकेश सिंह | बीजेपी | जीते |
खजुराहो | वी.डी. शर्मा (विष्णु दत्त शर्मा) | बीजेपी | जीते |
खंडवा | नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) | बीजेपी | जीते |
खरगोन | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
मांडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | जीते |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता | बीजेपी | जीते |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | जीते |
राजगढ़ | रोडमल नागर | बीजेपी | जीते |
रतलाम | गुमान सिंह दामोर | बीजेपी | जीते |
रीवा | जनार्दन मिश्रा | बीजेपी | जीते |
सागर | राजबहादुर सिंह | बीजेपी | जीते |
सतना | गणेश सिंह | बीजेपी | जीते |
शहडोल | हिमाद्रि सिंह | बीजेपी | जीते |
सीधी | रीति पाठक | बीजेपी | जीते |
टीकमगढ़ | डॉ वीरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया | बीजेपी | जीते |
विदिशा | रमाकांत भार्गव | बीजेपी | जीते |
Advertisement