NDTV Khabar
होम | चुनाव |   दिग्‍गज 

LIVE: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | Heavyweights (दिग्‍गज)

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने इस बार सूबे की 230 में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है. उधर, बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती ने भी दावा किया है कि वह राज्य में बनने वाली अगली सरकार के गठन में अहम भूमिका अदा करेगी... इसके अलावा कांग्रेस की ओर से भी दो चेहरे - चुनाव प्रभारी कमलनाथ तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया - नज़र आ रहे हैं, जिन्हें कांग्रेस द्वारा बहुमत हासिल कर लेने की सूरत में मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है... वैसे, सभी राजनैतिक दलों के लिए हर वोट और हर सीट अहम होती है, लेकिन आमतौर पर कुछ ही सीटें या प्रत्याशी ऐसे होते हैं, जिनके नतीजों में आम लोगों की रुचि रहती है, और ऐसा उन सीटों पर ज़्यादा होता है, जहां कोई दिग्गज अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाए रहता है... सो, NDTV के इस पेज पर आप LIVE अपडेट के ज़रिये जान पाएंगे कि राज्य के सभी अहम उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में किस स्थिति में हैं, और उनकी किस्मत का ऊंट आखिरकार किस करवट बैठा...

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com