मणिपुर की भीतरी मणिपुर लोकसभा सीट (Inner Manipur Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में कांग्रेस के डॉ ठोकोम मीन्या ने जीत हासिल की थी. उन्हें 2,92,102 वोट मिले थे, जबकि CPI के मोरंगतेम नारा 1,97,428 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1951 में यह सीट कांग्रेस के जोगेसर सिहं के हाथ में थी. 1962 में कांग्रेस के सलाम तोम्बी, 1967 में CPI के मेघचंद्र, 1971 व 1977 में कांग्रेस के एन तोम्बी सिंह, 1980 में CPI के नंगागोम मोहेंद्र, 1984 व 1989 में कांग्रेस के एन तोम्बी सिंह, 1991 में MRP के यम यम, 1996 में कांग्रेस के गु चौबा, 1998 में MSCP के थौनाओजाम चोबा सिंह, 1999 में MSCP के गु चौबा, 2004 व 2009 में कांग्रेस के थोकचोम मेइन्या ने यहां कब्जा किया था.
थोकचोम मेइन्या का जन्म 12 अक्टूबर, 1945 को हुआ था. वह पेशे से अध्यापक हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 32 सीटें आती हैं, जिनमें खुन्द्रक्पम, थंगमेबंद, लम्बसंग, हेंगंग, उरीपोक, कोंथौजम, खुरई, सगोलबंद, पातसोई, क्षेत्रिगाओ, किशाम्थोंग, लंग्थाबल, थोंगजू, सिंगजमेई, नोरिया, पाखंगलक्पा, कैराना, येसकुल, वंगोई, एंड्रो, वांग्केई, मेयांग, इम्फाल, लामबाई, सेकाई, नाम्बोल, ओइनाम, थांगा, थौबल, बिशेरनुर, कुमबी, वांगखेम, मोइरांग व लिलौंग शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
भीतरी मणिपुर | डॉ. राजकुमार रंजन सिंह | बीजेपी | जीते |
बाहरी मणिपुर | लोरहो एस. फोजे | एनपीएफ | जीते |
Advertisement