NDTV Khabar
होम | चुनाव |   तुरा 

तुरा लोकसभा चुनाव 2019

लोकसभा चुनाव 2019: मेघालय (Meghalaya) की तुरा संसदीय सीट (Tura Lok Sabha Election Results 2019) के सभी प्रत्याशियों और परिणाम के साथ-साथ इतिहास और पूर्व सांसदों के बारे में जानिए. इसके अलावा मेघालय की अन्य लोकसभा सीटों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए स्क्रॉल करें.

  • उम्मीदवार

  • पार्टी
  • वोट*
  • वोट%
  • अगाथा के. संगमा

  • एनपीपी
  • 304,455
  • 52.8
  • डॉ मुकुल संगमा

  • कांग्रेस
  • 240,425
  • 41.7
  • रिकमैन गैरी मोमिन

  • बीजेपी
  • 31,707
  • 5.5
*प्रोविजनल डेटा

तुरा के बारे में

मेघालय की तुरा लोकसभा सीट (Tura Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी के पुर्नो अगीतोक संगमा (पीए संगमा) ने जीत हासिल की थी. उन्हें 2,39,301 वोट मिले और 1,99,585 वोट पाकर दूसरे पायदान पर कांग्रेस के डेरिल विलियम चरण मोमिन रहे थे. तुरा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. 2016 में पीए संगमा का निधन हो गया. इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें संगमा के बेटे कोनराड संगमा ने जीत दर्ज की.

तुरा लोकसभा सीट से 1971 में AHL के के. मारक, 1977, 1980, 1984 में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पुर्नो अगीतोक संगमा, 1989 में कांग्रेस के सानफोर्ड मारक, 1991, 1996, 1998 में कांग्रेस के पुर्नो अगीतोक संगमा, 1999 में NCP के पुर्नो अगीतोक संगमा, 2004 में TMC से पुर्नो अगीतोक संगमा, 2008 के उपचुनाव और 2009 में NCP की अगाथा संगमा, 2016 के उपचुनाव में NPP के कौनराड कोंग्काल संगमा ने जीत हासिल की थी.

तुरा लोकसभा सीट के अंतर्गत 24 विधानसभा सीटे आती हैं, जिनमें खरकुट्टा, मेंदीपाथर, रेसुबेलपारा, बजेंगदोबा, सोंगसाक, रोंगजेन्ग, विलियम नगर, रकसंगरे, टीकृकिला, फुलबारी, राजाबाला, सेलसेला, ददेनगग्रे, नॉर्थ तुरा, साउथ तुरा, रंगसाकोना, अम्पति, महेंद्रगंज, सलमानपारा, गाम्बेग्रे, डालू, रोंगरा सीजू, चोकपोट और बाघमारा शामिल हैं.

मेघालय: अन्य चुनाव क्षेत्र

चुनाव क्षेत्रअग्रणीपार्टीस्थिति
शिलांगविन्सेंट एच. पालाकांग्रेसजीते
तुराअगाथा के. संगमाएनपीपीजीते
ख़बर
फोटो
वीडियो

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com