केंद्रशासित प्रदेश पुदुच्चेरी की एकमात्र पुदुच्चेरी लोकसभा सीट (Puducherry Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के आर. राधाकृष्णन ने जीत हासिल की थी. उन्हें 2,55,826 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के वी. नारायण स्वामी 1,94,972 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.
पुदुच्चेरी लोकसभा सीट से 1967 में कांग्रेस के थिरुमुदि एन. सेथुरमन, 1971 में कांग्रेस के मोहन कुमारमंगलम, 1977 में AIADMK के अरविंदा बाला पजानोर, 1980, 1984 और 1989 में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के पी. षणमुगम, 1991, 1996 और 1999 में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के एम.ओ.एच. फारूकी, 2004 में PMK के एम. रामदास और 2009 में कांग्रेस के वी. नारायणसामी ने जीत हासिल की थी.
आर. राधाकृष्णन ने बीकॉम और एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है और पेशे से व्यवसायी हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
पुदुच्चेरी | वे. वैतिलिंगम | कांग्रेस | जीते |
Advertisement