राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट (Alwar Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के चांद नाथ ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,42,278 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह 3,58,383 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे. लेकिन सांसद चांद नाथ के निधन के बाद 2018 मे यहां उपचुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस के करण सिंह यादव ने BJP उम्मीदवार जसंवत सिंह को हराया. करण सिंह को 6,42,416 वोट मिले थे और जसंवत सिंह को 4,45,920 वोट मिले.
पुराने आकंड़ों पर नजर डाली जाए तो 1952 व 1957 में यह सीट कांग्रेस के सोभा राम के हाथ में थी. इसके बाद साल 1962 में निर्दलीय उम्मीदवार काशी राम, सन् 1967 में कांग्रेस के भोला नाथ, 1971 में कांग्रेस के हरी प्रसाद, 1977 में BLD के रामजी लाल, 1980 व 1984 में कांग्रेस के राम सिंह यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की. वहीं साल 1989 में जनता दल के रामजी लाल यादव, 1991 में BJP की महेंद्र कुमारी, 1996 में कांग्रेस के नवल किशोर, 1998 में कांग्रेस के घासी राम, 1999 में BJP के जसवंत सिंह यादव, 2004 में कांग्रेस के करण सिंह यादव, 2009 में कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ने यहां जीत हासिल की.
इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें तिजारा, किशनगढ़बास, मंडावर, बहरोड़, अलवर ग्रामीण, अलवर शहरी, रामगढ़ व राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement