राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट (Jodhpur Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के गजेंद्र सिंह शेखावत ने 7,13,515 वोटों के साथ जीत हासिल की थी. वहीं 3,03,464 वोटों के साथ कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी कटोच दूसरे स्थान पर रही थीं.
जोधपुर लोकसभा सीट से 1952 और 1957 में कांग्रेस के जसवंतराज मेहता ने जीत हासिल की. 1962 में निर्दलीय एलएम सिंघवी सांसद बने. 1967 में कांग्रेस के एनके संघी ने जीत दर्ज की. 1977 में जनता पार्टी के आरडी गट्टानी यहां से सांसद चुने गए. अशोक गहलोत इस सीट से 1980 से 1984 तक कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने. 1989 में BJP के जसवंत सिंह को इस सीट से जीत मिली. 1991 से 1998 तक अशोक गहलोत ने लगातार इस सीट से तीन बार चुनाव जीता. 1999 और 2004 में BJP के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने दो बार इस सीट से जीत हासिल की. 2009 में जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी सांसद रहीं.
जोधपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें फलौदी, लोहावत, शेरगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर, सूरसागर, लूनी और पोखरण शामिल हैं. राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement