NDTV Khabar
होम | चुनाव |   सिक्किम 

कुल सीटें- 1

सिक्किम लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

सिक्किम (Sikkim Lok Sabha Election Result 2019) राज्य में सिर्फ एक लोकसभा सीट है. क्षेत्रफल के लिहाज़ से देश के दूसरे सबसे छोटे राज्य सिक्किम की लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानने के लिए स्क्रॉल करें.

चुनाव क्षेत्रअग्रणी प्रत्याशीपार्टीस्थिति
सिक्किमइंद्र हंग सुब्बाएसकेएमजीते

सिक्किम के बारे में

पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम (Sikkim Lok Sabha Election Result 2019) में केवल एक लोकसभा सीट है. पार्टियां सिक्किम लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के लिए हर कोशिश में जुटी हैं. बता दें कि सिक्किम (Sikkim elections 2019) सबसे छोटे राज्यो में आता है, लेकिन इसका क्षेत्रफल गोवा से बड़ा है. सिक्किम चुनाव 2019 की जंग काफी रोमांचक होने वाली है.

सिक्किम में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मात्र एक है. यहां राज्यसभा के लिए भी एक सीट है. विधानसभा की 32 सीटें हैं. सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सहित कुछ छोटे स्थानीय राजनीतिक दल हैं.हालांकि यहां बीजेपी, कांग्रेस, तृणमूल जैसे राष्ट्रीय दल भी सक्रिय हैं. सिक्किम में कुल 3,70,731 मतदाता हैं जिनमें 1,79,650 महिलाएं शामिल हैं.

सिक्किम की आबादी 5,40,493 है. इसमें पुरुषों की संख्या 2,88,217 और महिलाओं की संख्या 2,52,276 है. सिक्किम में जनसंख्या का घनत्व 76 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है जो कि भारत में न्यूनतम है.

सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर का एक पर्वतीय राज्य है. यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से सटा हुआ है. पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है. यहां अंग्रेजी, गोर्खा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएं हैं. हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं. गंगटोक प्रदेश की राजधानी तथा यहां का सबसे बड़ा शहर है. सिक्किम पहले नाम ग्याल राजतंत्र का एक स्वतंत्र राज्य था.  प्रशासनिक समस्यायों के कारण और जनमत संग्रह के आधार पर सन 1975 में इसका भारत में विलय हो गया.

सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में सबसे कम है और इसका क्षेत्रफल सिर्फ गोवा से अधिक है. सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफी विविधतापूर्ण है. दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है. प्राकृतिक सुंदरता सहित कई विशेषताओं के कारण सिक्किम पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है.

सिक्किम में चार जनपद (जिला) हैं. चीन की सीमा से लगे होने के कारण यहां भारतीय सेना का बाहुल्य है. कई क्षेत्रों में प्रवेश निषेध है और लोगों को घूमने के लिए परमिट लेना पड़ता है. सिक्किम में कुल आठ कस्बे एवं नौ उप-विभाग हैं. यहां के चार जिले पूर्व सिक्किम, पश्चिम सिक्किम, उत्तरी सिक्किम एवं दक्षिणी सिक्किम हैं.

कुल सीटें- 1

ख़बर
फोटो
वीडियो

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com