सूबे के साथ-साथ देश का भी खास राजनैतिक अखाड़ा है वाराणसी संसदीय क्षेत्र (Varanasi Lok Sabha Election Results 2019). पिछले चुनाव, यानी आम चुनाव 2014 में यहां बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था, जब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुकाबला देखने को मिला था.
BJP प्रत्याशी के रूप में विजयी रहे नरेंद्र मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल को कुल 3,71,784 वोटों के भारी अंतर से हराया था. नरेंद्र मोदी को कुल 5,81,022 वोट मिले थें. वहीं, दूसरे स्थान पर रहे अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 मत मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75,614 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वहीं चौथे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी और पांचवें स्थान पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे.
इससे पहले, 2009 के लोकसभा चुनाव में BJP के मुरली मनोहर जोशी ने BSP के मुख्तार अंसारी को हराया था. 2004 के चुनाव में कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा ने BJP के शंकरप्रसाद जायसवाल को मात दी थी. शंकरप्रसाद 1996, 1998 और 1999 में इस सीट से सांसद चुने गए थे.
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में वाराणसी का अलग ही महत्व रहा है. मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, कांग्रेस के दिग्गज कमलापति त्रिपाठी, दिवंगत प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री और केंद्रीय मंत्री रहे BJP के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य व वरिष्ठतम नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी भी यहां से सांसद रह चुके हैं. वर्ष 1957 और 1962 में कांग्रेस के रघुनाथ सिंह इस सीट से जीते थे, लेकिन 1967 में CPM के सत्यनारायण सिंह ने यहां कब्ज़ा कर लिया. उसके बाद 1971 में कांग्रेस ने राजाराम शास्त्री के ज़रिये इस सीट पर फिर कब्ज़ा जमाया, लेकिन 1977 में एमरजेंसी के चलते कांग्रेस-विरोधी लहर में भारतीय लोकदल की टिकट पर चुनाव लड़े चंद्रशेखर वाराणसी के सांसद बने.
1980 में कांग्रेस की वापसी हुई, और कमलापति त्रिपाठी ने इस सीट पर कब्ज़ा किया, और फिर 1984 में भी कांग्रेस के ही श्यामलाल यादव ने वाराणसी से जीत हासिल की. 1989 में जनता दल की टिकट से अनिल शास्त्री सांसद बने, और फिर 1991 से चार चुनाव तक यहां BJP का दबदबा बना रहा, और 1991 में श्रीश चंद्र दीक्षित के बाद 1996, 1998 और 1999 में शंकर प्रसाद जायसवाल ने जीत दर्ज की.
2004 के आम चुनाव में एक बार फिर यहां कांग्रेस की वापसी हुई, और राजेश मिश्र ने चुनाव जीता, लेकिन अगले ही चुनाव में 2009 में BJP के दिग्गज मुरली मनोहर जोशी ने इस सीट पर कब्ज़ा कर लिया. अगले चुनाव, यानी 2014 के आम चुनाव में सीट पर BJP ने अपने प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को टिकट दिया, जो भारी अंतर से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे.
वीडियो: वाराणसी से गठबंधन उम्मीदवार तेज बहादुर यादव का रद्द हुआ पर्चा
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आगरा | प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल | बीजेपी | जीते |
अकबरपुर | देवेंद्र सिंह 'भोले' | बीजेपी | जीते |
अलीगढ़ | सतीश कुमार गौतम | बीजेपी | जीते |
इलाहाबाद | रीता बहुगुणा जोशी | बीजेपी | जीते |
अम्बेडकर नगर | रितेश पांडे | बीएसपी | जीते |
अमेठी | स्मृति ईरानी | बीजेपी | जीते |
अमरोहा | कुंवर दानिश अली | बीएसपी | जीते |
आंवला | धर्मेंद्र कश्यप | बीजेपी | जीते |
आज़मगढ़ | अखिलेश यादव | एसपी | जीते |
बदायूं | डॉ. संघमित्रा मौर्य | बीजेपी | जीते |
बागपत | सत्यपाल सिंह | बीजेपी | जीते |
बहराइच | अक्षयबर लाल | बीजेपी | जीते |
बलिया | वीरेंद्र सिंह | बीजेपी | जीते |
बांदा | आर.के. सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
बांसगांव | कमलेश पासवान | बीजेपी | जीते |
बाराबंकी | उपेंद्र सिंह रावत | बीजेपी | जीते |
बरेली | संतोष कुमार गंगवार | बीजेपी | जीते |
बस्ती | हरीश चंद्र उर्फ हरीश द्विवेदी | बीजेपी | जीते |
भदोही | रमेश चंद | बीजेपी | जीते |
बिजनौर | मलूक नागर | बीएसपी | जीते |
बुलंदशहर | भोला सिंह | बीजेपी | जीते |
चंदौली | डॉ. महेंद्र नाथ पांडे | बीजेपी | जीते |
देवरिया | रमापति राम त्रिपाठी | बीजेपी | जीते |
धौरहरा | रेखा वर्मा | बीजेपी | जीते |
डुमरियागंज | जगदम्बिका पाल | बीजेपी | जीते |
एटा | राजवीर सिंह (राजू भैया) | बीजेपी | जीते |
इटावा | डॉ. राम शंकर कठेरिया | बीजेपी | जीते |
फैजाबाद | लल्लू सिंह | बीजेपी | जीते |
फर्रुखाबाद | मुकेश राजपूत | बीजेपी | जीते |
फतेहपुर | निरंजन ज्योति | बीजेपी | जीते |
फतेहपुर सीकरी | राजकुमार चाहर | बीजेपी | जीते |
फिरोजाबाद | डॉ चंद्र सेन जादोन | बीजेपी | जीते |
गौतम बुद्ध नगर | महेश शर्मा | बीजेपी | जीते |
गाज़ियाबाद | वी.के. सिंह | बीजेपी | जीते |
गाजीपुर | अफजल अंसारी | बीएसपी | जीते |
घोसी | अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय | बीएसपी | जीते |
गोंडा | कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया | बीजेपी | जीते |
गोरखपुर | रवींद्र श्यामनारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन | बीजेपी | जीते |
हमीरपुर | कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल | बीजेपी | जीते |
हरदोई | जय प्रकाश | बीजेपी | जीते |
हाथरस | राजवीर दिलेर | बीजेपी | जीते |
जालौन | भानु प्रताप सिंह वर्मा | बीजेपी | जीते |
जौनपुर | श्याम सिंह यादव | बीएसपी | जीते |
झांसी | अनुराग शर्मा | बीजेपी | जीते |
कैराना | प्रदीप कुमार | बीजेपी | जीते |
कैसरगंज | बृजभूषण शरण सिंह | बीजेपी | जीते |
कन्नौज | सुब्रत पाठक | बीजेपी | जीते |
कानपुर | सत्यदेव पचौरी | बीजेपी | जीते |
कौशाम्बी | विनोद कुमार सोनकर | बीजेपी | जीते |
खीरी | अजय कुमार | बीजेपी | जीते |
कुशीनगर | विजय कुमार दुबे | बीजेपी | जीते |
लालगंज | संगीता आज़ाद | बीएसपी | जीते |
लखनऊ | राजनाथ सिंह | बीजेपी | जीते |
मछलीशहर | भोलानाथ (बी.पी. सरोज) | बीजेपी | जीते |
महाराजगंज | पंकज चौधरी | बीजेपी | जीते |
मैनपुरी | मुलायम सिंह यादव | एसपी | जीते |
मथुरा | हेमा मालिनी | बीजेपी | जीते |
मेरठ | राजेंद्र अग्रवाल | बीजेपी | जीते |
मिर्जापुर | अनुप्रिया पटेल | एडी | जीते |
मिसरिख | अशोक कुमार रावत | बीजेपी | जीते |
मोहनलालगंज | कौशल किशोर | बीजेपी | जीते |
मुरादाबाद | डॉ. एस थसन | एसपी | जीते |
मुज़फ़्फ़रनगर | संजीव कुमार बालियान | बीजेपी | जीते |
नगीना | गिरीश चंद्र | बीएसपी | जीते |
फूलपुर | केशरी देवी पटेल | बीजेपी | जीते |
पीलीभीत | वरुण गांधी | बीजेपी | जीते |
प्रतापगढ़ | संगम लाल गुप्ता | बीजेपी | जीते |
रायबरेली | सोनिया गांधी | कांग्रेस | जीते |
रामपुर | आज़म खान | एसपी | जीते |
रॉबर्ट्सगंज | पकौड़ी लाल कोल | एडी | जीते |
सहारनपुर | हाजी फज़लुर रहमान | बीएसपी | जीते |
सलेमपुर | रविंदर | बीजेपी | जीते |
संभल | डॉ शफीकुर रहमान बर्क | एसपी | जीते |
संत कबीर नगर | प्रवीण कुमार निषाद | बीजेपी | जीते |
शाहजहांपुर | अरुण कुमार सागर | बीजेपी | जीते |
श्रावस्ती | राम शिरोमणि | बीएसपी | जीते |
सीतापुर | राजेश वर्मा | बीजेपी | जीते |
सुल्तानपुर | मेनका गांधी | बीजेपी | जीते |
उन्नाव | साक्षी महाराज | बीजेपी | जीते |
वाराणसी | नरेंद्र मोदी | बीजेपी | जीते |
Advertisement