कुल सीटें- 80
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी प्रत्याशी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आगरा | प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल | बीजेपी | जीते |
अकबरपुर | देवेंद्र सिंह 'भोले' | बीजेपी | जीते |
अलीगढ़ | सतीश कुमार गौतम | बीजेपी | जीते |
इलाहाबाद | रीता बहुगुणा जोशी | बीजेपी | जीते |
अम्बेडकर नगर | रितेश पांडे | बीएसपी | जीते |
अमेठी | स्मृति ईरानी | बीजेपी | जीते |
अमरोहा | कुंवर दानिश अली | बीएसपी | जीते |
आंवला | धर्मेंद्र कश्यप | बीजेपी | जीते |
आज़मगढ़ | अखिलेश यादव | एसपी | जीते |
बदायूं | डॉ. संघमित्रा मौर्य | बीजेपी | जीते |
बागपत | सत्यपाल सिंह | बीजेपी | जीते |
बहराइच | अक्षयबर लाल | बीजेपी | जीते |
बलिया | वीरेंद्र सिंह | बीजेपी | जीते |
बांदा | आर.के. सिंह पटेल | बीजेपी | जीते |
बांसगांव | कमलेश पासवान | बीजेपी | जीते |
बाराबंकी | उपेंद्र सिंह रावत | बीजेपी | जीते |
बरेली | संतोष कुमार गंगवार | बीजेपी | जीते |
बस्ती | हरीश चंद्र उर्फ हरीश द्विवेदी | बीजेपी | जीते |
भदोही | रमेश चंद | बीजेपी | जीते |
बिजनौर | मलूक नागर | बीएसपी | जीते |
बुलंदशहर | भोला सिंह | बीजेपी | जीते |
चंदौली | डॉ. महेंद्र नाथ पांडे | बीजेपी | जीते |
देवरिया | रमापति राम त्रिपाठी | बीजेपी | जीते |
धौरहरा | रेखा वर्मा | बीजेपी | जीते |
डुमरियागंज | जगदम्बिका पाल | बीजेपी | जीते |
एटा | राजवीर सिंह (राजू भैया) | बीजेपी | जीते |
इटावा | डॉ. राम शंकर कठेरिया | बीजेपी | जीते |
फैजाबाद | लल्लू सिंह | बीजेपी | जीते |
फर्रुखाबाद | मुकेश राजपूत | बीजेपी | जीते |
फतेहपुर | निरंजन ज्योति | बीजेपी | जीते |
फतेहपुर सीकरी | राजकुमार चाहर | बीजेपी | जीते |
फिरोजाबाद | डॉ चंद्र सेन जादोन | बीजेपी | जीते |
गौतम बुद्ध नगर | महेश शर्मा | बीजेपी | जीते |
गाज़ियाबाद | वी.के. सिंह | बीजेपी | जीते |
गाजीपुर | अफजल अंसारी | बीएसपी | जीते |
घोसी | अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय | बीएसपी | जीते |
गोंडा | कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया | बीजेपी | जीते |
गोरखपुर | रवींद्र श्यामनारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन | बीजेपी | जीते |
हमीरपुर | कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल | बीजेपी | जीते |
हरदोई | जय प्रकाश | बीजेपी | जीते |
हाथरस | राजवीर दिलेर | बीजेपी | जीते |
जालौन | भानु प्रताप सिंह वर्मा | बीजेपी | जीते |
जौनपुर | श्याम सिंह यादव | बीएसपी | जीते |
झांसी | अनुराग शर्मा | बीजेपी | जीते |
कैराना | प्रदीप कुमार | बीजेपी | जीते |
कैसरगंज | बृजभूषण शरण सिंह | बीजेपी | जीते |
कन्नौज | सुब्रत पाठक | बीजेपी | जीते |
कानपुर | सत्यदेव पचौरी | बीजेपी | जीते |
कौशाम्बी | विनोद कुमार सोनकर | बीजेपी | जीते |
खीरी | अजय कुमार | बीजेपी | जीते |
कुशीनगर | विजय कुमार दुबे | बीजेपी | जीते |
लालगंज | संगीता आज़ाद | बीएसपी | जीते |
लखनऊ | राजनाथ सिंह | बीजेपी | जीते |
मछलीशहर | भोलानाथ (बी.पी. सरोज) | बीजेपी | जीते |
महाराजगंज | पंकज चौधरी | बीजेपी | जीते |
मैनपुरी | मुलायम सिंह यादव | एसपी | जीते |
मथुरा | हेमा मालिनी | बीजेपी | जीते |
मेरठ | राजेंद्र अग्रवाल | बीजेपी | जीते |
मिर्जापुर | अनुप्रिया पटेल | एडी | जीते |
मिसरिख | अशोक कुमार रावत | बीजेपी | जीते |
मोहनलालगंज | कौशल किशोर | बीजेपी | जीते |
मुरादाबाद | डॉ. एस थसन | एसपी | जीते |
मुज़फ़्फ़रनगर | संजीव कुमार बालियान | बीजेपी | जीते |
नगीना | गिरीश चंद्र | बीएसपी | जीते |
फूलपुर | केशरी देवी पटेल | बीजेपी | जीते |
पीलीभीत | वरुण गांधी | बीजेपी | जीते |
प्रतापगढ़ | संगम लाल गुप्ता | बीजेपी | जीते |
रायबरेली | सोनिया गांधी | कांग्रेस | जीते |
रामपुर | आज़म खान | एसपी | जीते |
रॉबर्ट्सगंज | पकौड़ी लाल कोल | एडी | जीते |
सहारनपुर | हाजी फज़लुर रहमान | बीएसपी | जीते |
सलेमपुर | रविंदर | बीजेपी | जीते |
संभल | डॉ शफीकुर रहमान बर्क | एसपी | जीते |
संत कबीर नगर | प्रवीण कुमार निषाद | बीजेपी | जीते |
शाहजहांपुर | अरुण कुमार सागर | बीजेपी | जीते |
श्रावस्ती | राम शिरोमणि | बीएसपी | जीते |
सीतापुर | राजेश वर्मा | बीजेपी | जीते |
सुल्तानपुर | मेनका गांधी | बीजेपी | जीते |
उन्नाव | साक्षी महाराज | बीजेपी | जीते |
वाराणसी | नरेंद्र मोदी | बीजेपी | जीते |
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Lok Sabha election Results 2019) देश का ऐसा राज्य है जो समूची राजनीति को प्रभावित करता है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh elections 2019) विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी (BJP) ने यहां इतिहास रचते हुए बड़ी जीत हासिल की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि सालों से एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाली सपा(SP) और बसपा(BSP) ने जीत के लिए गठबंधन कर लिया है. अब उत्तर प्रदेश चुनाव 2019 में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. बात साफ है बीजेपी फिर इतिहास रचना चाहती है, कांग्रेस(Congress) अपने वर्चस्व के लिए लड़ रही है और सपा-बसपा फिर से यूपी की सत्ता हासिल करना चाहते हैं.
उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है. 24 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आए इस राज्य की राजधानी लखनऊ है और हाईकोर्ट प्रयागराज में है. संसद ने 9 नवम्बर सन् 2000 में उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी पहाड़ी भाग को अलग करके उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया. उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाला है. यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है. उत्तर प्रदेश में 18 संभाग हैं और 75 जिले हैं. साढ़े तीन सौ तहसीलों वाले इस प्रदेश में 56 विश्वविद्यालय हैं.
प्रदेश के प्रमुख शहरों में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, कानपुर, झांसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद, आजमगढ़, बहराइच, देवरिया बांदा, हमीरपुर, जालौन, महोबा, ललितपुर,सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, नोएडा, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर तथा श्रावस्ती शामिल हैं. राज्य के उत्तर में उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं. राज्य की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल है.
उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 20 करोड़ है. दुनिया के केवल पांच देश चीन, भारत, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राजील ऐसे राष्ट्र हैं जिनकी जनसंख्या उत्तरप्रदेश की जनसंख्या से अधिक है. प्रदेश में 14.5 करोड़ मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाता 7.7 करोड़, महिला मतदाता 6.3 करोड़ और थर्ड जेंडर मतदाता 6,983 शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों में राष्ट्रीय पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई), भारतीय साम्यवादी पार्टी (सीपीआई-एम) शामिल हैं. राज्य स्तरीय पार्टियां समाजवादी पार्टी (एसपी) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) हैं. इसके अलावा इस प्रदेश में कई छोटे क्षेत्रीय दल भी हैं. बसपा की मायावती, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव, आरएलडी के अजीत सिंह इस राज्य के प्रमुख नेता हैं.
यूपी में लोकसभा सदस्यों की संख्या 80 और राज्यसभा सदस्यों की संख्या 31 है. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 63 सामान्य वर्ग की और 17 आरक्षित वर्गों के लिए हैं. यहां की विधानसभा में सदस्यों की संख्या 404 और विधान परिषद सदस्यों की संख्या 100 है.
कुल सीटें- 80
Advertisement