उत्तराखण्ड की गढ़वाल लोकसभा सीट (Garhwal Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के भुवनचंद्र खंडूरी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,05,690 वोट मिले थे और 2,21,164 वोट पाकर कांग्रेस के हरक सिंह रावत दूसरे पायदान पर रहे थे.
गढ़वाल लोकसभा सीट पर 2004 में हुए चुनाव में BJP के भुवनचंद्र खंडूरी ही पहले सांसद बने थे. 2007 में हुए उपचुनाव में BJP के तेजपाल सिंह रावत सांसद बने. फिर 2009 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस के सतपाल महाराज ने BJP के तेजपाल सिंह रावत को हराया.
गढ़वाल लोकसभा सीट में आने वाली 14 विधानसभा सीटें बद्रीनाथ, थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबत्ताखाल, लैंसडाउन, कोटद्वार और रामनगर हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अल्मोड़ा | अजय टमटा | बीजेपी | जीते |
गढ़वाल | तीरथ सिंह रावत | बीजेपी | जीते |
हरिद्वार | रमेश पोखरियाल निशंक | बीजेपी | जीते |
नैनीताल-उधमसिंह नगर | अजय भट्ट | बीजेपी | जीते |
टिहरी गढ़वाल | माला राज्यलक्ष्मी शाह | बीजेपी | जीते |
Advertisement