इस साल इन सितारों ने तलाश लिया हमसफर, बांधी परिणय की डोर

इस साल इन सितारों ने तलाश लिया हमसफर, बांधी परिणय की डोर

बनने और बिखरने का नाम है जिंदगी। कहीं कुछ पुराना खत्‍म होता है तो कहीं कुछ नया महक उठता है। प्रकृति का यही नियम सब पर लागू होता है। निजी जीवन में भी, कहीं कोई नया रिश्‍ता जुड़कर जिंदगी में महक भरता है। साल 2015 में भी ग्‍लैमर और खेल जगत में कई रिश्‍ते बने। आइए, नजर डालते हैं ऐसी सेलिब्रिटीज़ पर, जो इस साल दिल की बाजी हार गए...
 


गीता बसरा की गेंद पर क्लीन बोल्‍ड हो गए हरभजन सिंह
बड़े-बड़े बल्‍लेबाजों को क्‍लीन बोल्‍ड करने वाले टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह भी इस साल प्‍यार की एक लम्‍बी और सफल पारी के बाद शादी के मैदान में 'क्‍लीन बोल्‍ड' हो गए। टीम इंडिया के 'टर्बनेटर' ने अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की। दोनों के इश्क की चर्चा लंबे समय से क्रिकेट और बॉलीवुड में सुर्खियों में रही और प्‍यार में खुद की हार स्‍वीकार कर चुके हरभजन ने इस मौके पर जमकर मस्‍ती की।
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
देखें वीडियो : गीता बसरा के हाथों में लगी मेहंदी, जमकर थिरके हरभजन
देखें तस्‍वीरें : रॉयल बाइक की ड्राइविंग सीट पर गीता बसरा, बैकसीट पर बैठे भज्जी
देखें तस्‍वीरें : हरभजन सिंह ने दिल्ली में दिया भव्य रिसेप्शन, पीएम मोदी भी पहुंचे
देखें तस्‍वीरें : भज्जी बने दूल्हा, सचिन बने बाराती...
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

 

शाहिद कपूर की हुईं मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी इस साल एक-दूजे के हो गए। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की शादी उनसे 12 साल छोटी दिल्ली की 21 साल की मीरा राजपूत से हुई है। इस साल बॉलीवुड की यह सबसे हाई-प्रोफाइल शादी रही। सितारा जितना बड़ा था, शादी उतनी ही सादी रही। दिल्ली के फार्महाउस में महज 40 मेहमानों के बीच मीरा और शाहिद ने सात फेरे लिए।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
पढ़ें ख़बर, और देखें तस्वीरें : शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी का एल्‍बम...
पढ़ें : शाहिद ने कहा, शादी एक खूबसूरत एहसास, पूरी तरह आप पर निर्भर
पढ़ें : कल लंच में क्या खा रहे हैं, कहां घूमने जाएंगे, बस यही बातें करता हूं मीरा से : शाहिद कपूर
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

 


मिनिषा लांबा ने भी की शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने भी इस साल शादी का लड्डू चख लिया, और अपने ब्‍वॉयफ्रेंड रयान थाम से शादी की, जिन्हें वह पिछले दो साल से डेट कर रहीं थी। शादी कोर्ट में हुई और कुछ करीबी लोग ही इसमें शामिल हुए।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
पढ़ें : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मिनिषा लांबा ने भी की शादी
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

 


सुरेश रैना ने प्रियंका के साथ बनाई जोड़ी
इस साल 3 अप्रैल को टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी शादी रचा ली। दिल्ली के पांच-सितारा होटल लीला पैलेस में शादी का समारोह किया गया। शादी में शामिल होने कई सेलिब्रिटी पहुंचीं। रैना ने अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी की है, जो आईटी प्रोफेशनल हैं।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
देखें वीडियो : सुरेश रैना की शादी में शामिल हुई हस्तियां
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

 


दुल्हन बनीं निगार खान
टेलीविजन अभिनेत्री निगार खान ने अपने पाकिस्तानी ब्वॉयफ्रेंड खय्याम शेख से दुबई में शादी की। गौहर खान की बहन निगार लंबे समय से पाकिस्तानी बिजनेसमैन खय्याम शेख को डेट कर रही थीं।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
पढ़ें : नई-नवेली दुल्हन निगार ने फैन्स को कहा, शुक्रिया
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

 


दिनेश कार्तिक को मिला दीपिका का साथ
भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का विकेट चटकाया स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल ने, और इस साल विवाह रचा लिया। दोनों ने साल 2013 में सगाई की थी और शादी चेन्नई में 18 अगस्त को की। दिनेश कार्तिक हिन्दू परिवार से हैं और दीपिका ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए दोनों ने क्रिश्चियन और हिन्दू दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की। गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी है। उन्‍होंने वर्ष 2007 में अपने बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थी, लेकिन मुरली विजय से निकिता के कथित अफेयर के कारण वह शादी टूट गई थी।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
पढ़ें ख़बर, और देखें तस्‍वीरें : दिनेश ने दीपिका से दो बार की शादी
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

हेजल के साथ पूरी हुई युवी की खोज
टीम इंडिया के मिस्‍टर किंग युवराज सिंह ने भी अपने चाहने वालों के इंतजार को अंजाम तक पहुंचा दिया। इस साल युवराज ने ट्विटर और फेसबुक पर अपनी और अभिनेत्री हेज़ल कीच की तस्वीर पोस्ट की और ऐलान किया - 'हां, मैंने मंगनी कर ली है, क्योंकि मुझे हेज़ल कीच में जिंदगी भर के लिए एक दोस्त मिल गया है... जैसा मेरी मां कहती हैं, उनकी ही परछाई...' युवराज के इस ट्वीट पर मोहर लगाते हुए हेज़ल कीच ने इसे री-ट्वीट कर लिखा, 'हां, यह सच है, मैं युवराज से शादी कर रही हूं... मुझे खुशी है कि मुझे इतनी बढ़िया इंसान मिला...'

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
पढ़ें : युवी ने निभाया वादा, हेजल कीच से की सगाई
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

'दया भाभी' भी बन गई दुल्‍हन
मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी, यानी दिशा वकानी ने भी इस साल विवाह रचा लिया। दिशा ने गुजरात के व्यापारी मयूर के साथ 24 नवंबर को शादी की। उनकी शादी को गुपचुप तरीके से पूरी तरह निजी रखा गया। शादी इतनी चुपचाप की गई थी कि इसमें उनके टीवी शो तारक मेहता की टीम को भी नहीं बुलाया गया।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
देखें तस्‍वीरें : दया भाभी की शादी
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

डिम्‍पी से विवाह बंधन में बंधे रोहित रॉय
मॉडल और अभिनेत्री डिम्पी गांगुली ने अपने मंगेतर और दुबई निवासी रोहित रॉय से 27 नवंबर को ब्याह रचा लिया। उनकी शादी कोलकाता में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
पढ़ें ख़बर, और देखें तस्‍वीरें : डिम्पी गांगुली ने रचाया ब्याह
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

अमृता राय के हुए दिग्विजय सिंह
इस साल ख़बरें आईं कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और पत्रकार अमृता राय ने शादी कर ली है। अमृता ने सितंबर में फेसबुक पर लिखा कि मैंने और दिग्विजय सिंह ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। कुछ समय पहले अमृता और दिग्विजय सिंह की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हुई थीं कि दोनों के बीच का रिश्‍ता सबके सामने आ गया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया था और कहा था कि दोनों जल्‍द ही शादी करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऋतिका के हुए रोहित शर्मा
13 दिसंबर को टीम इंडिया के क्रिकेटर रोहित शर्मा भी शादी के बंधन में बंध गए। ऋतिका को रोहित छह साल से जानते हैं। क्रिकेट के इस सितारे ने 28 अप्रैल को अपने बर्थडे से दो दिन पहले ऋतिका के सामने प्रपोज़ किया था, जिसके बाद मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में दोनों की सगाई हुई थी। ऋतिका भी मुंबई की रहने वाली हैं। रोहित ने 30 अप्रैल को अपने ट्विटर अकाउंट पर ऋतिका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'अच्छे दोस्त के हमसफर बनने से बेहतर और क्या हो सकता है...?'