यह ख़बर 30 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

'मैं रिबन काटती हूं क्योंकि परियोजनाएं पूरी करती हूं'

फाइल फोटो।

नई दिल्ली:

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिबन काटने वाली मुख्यमंत्री बताए जाने का जवाब देते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि परियोजनाएं पूरी होने पर रिबन काटे जाते हैं और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की टिप्पणियों ने शहर के प्रशासनिक ढांचे के बारे में उनकी अज्ञानता का खुलासा किया है।

शीला ने मोदी फैक्टर का कांग्रेस की संभावनाओं पर किसी तरह का असर पड़ने की बात को खारिज करते हुए कहा कि यह मोदी में जानकारी का अभाव है। उन्हें पता होना चाहिए कि रिबन परियोजनाएं पूरी होने के बाद काटे जाते हैं। यह देश की परंपरा का हिस्सा है।

मोदी ने रविवार को अपनी रैली में शीला पर निशाना साधते हुए उनपर जिम्मेदारी से भागने और दिल्ली की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शीला ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को राजधानी के प्रशासनिक ढांचे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए उन्होंने ये टिप्पणियां की हैं।