यह ख़बर 11 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अखिलेश ने राजीव राय को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया

खास बातें

  • समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी कार्यो में संलिप्तता के आरोप में रविवार को राजीव राय को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी कार्यो में संलिप्तता के आरोप में रविवार को राजीव राय को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

पार्टी की तरफ से रविवार शाम जारी एक बयान में प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने बलिया निवासी राजीव राय को पार्टी विरोधी कार्यों तथा पार्टी की नीतियों के विपरीत कार्य करने के लिए राष्ट्रीय सचिव पद से हटाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

अखिलेश यादव द्वारा पहले राजीव राय को पार्टी से निष्कासित किए जाने की खबरें आई थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मालूम हो कि कई शिक्षण संस्थान चलाने वाले राजीव राय को अखिलेश ने चुनाव के दौरान समाचार चैनलों में पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी थी।