यह ख़बर 06 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

उप्र चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया। पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा।

कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) सहित अन्य दलों के प्रमुख नेताओं ने आखिरी दिन करीब सौ जनसभाएं कर ताबड़तोड़ प्रचार किया।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को जौनपुर और गाजीपुर में, बसपा प्रमुख मायावती ने कुशीनगर और गोरखपुर में, भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बलिया, गाजीपुर और संत कबीर नगर में तथा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मऊ और आजमगढ़ जिलों में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं कीं।

पहले चरण में जिन 10 जिलों में मतदान होगा, उनमें बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती और सिद्धार्थ नगर शामिल हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस चरण में कुल 867 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 10 जिलों में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1.70 करोड़ है जिसमें पुरुषों की संख्या करीब 92 लाख और महिलाओं की संख्या करीब 77 लाख है। इस चरण में 13,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।