यह ख़बर 04 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

उत्तर प्रदेश में कौन किसके साथ?

खास बातें

  • अजित सिंह ने सपा के साथ गठबंधन से इनकार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि जो भी फैसला होगा वह 6 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद किया जाएगा।
नई दिल्ली / लखनऊ:

उत्तर प्रदेश चुनावों के बाद भी यहां के सत्ता का समीकरण साफ नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आरएलडी के अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करेगी। अजित सिंह ने कहा कि वह इस बारे में बिना कांग्रेस से बात किए कोई फैसला नहीं लेंगे। इसके अलावा अजित सिंह ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की खबरों से भी इनकार किया है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर चल रही राजनीति गरमाती जा रही है।

आरएलडी की सपा के साथ जाने की खबरों पर जहां एक ओर अजित सिंह ने विराम लगाया, वहीं कांग्रेस ने इस मामले में साफ कर दिया है कि जो भी फैसला होगा वह 6 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद ही किया जाएगा। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किस पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन करेगी, इस पर अभी से कयास लगाना ठीक नहीं है। यूपी में गठबंधन के मामले में बीजेपी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह किसी पार्टी के साथ नहीं जाएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com