यह ख़बर 06 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

लालू ने कहा, राहुल ने यूपी में की कड़ी मेहनत

खास बातें

  • राजद नेता लालू प्रसाद ने कई राजनीतिक दलों की आलोचनाओं का ताजा-ताजा शिकार कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की तारीफें की हैं।
नई दिल्ली:

राजद नेता लालू प्रसाद ने कई राजनीतिक दलों की आलोचनाओं का ताजा-ताजा शिकार कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की तारीफें की हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने कड़ी मेहनत की है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राहुल के चलते ही मजबूत हुई है। जीत और हार चुनावों का हिस्सा हैं और इसका फैसला जनता करती है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जो भी अर्जित किया है वह राहुल के चलते है। उनके चलते पार्टी राज्य में नजर आने लगी है।’

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने चुनाव को राहुल गांधी के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बना दिया था। परिणाम पार्टी के लिए बड़ा झटका है।’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सलमान खुर्शीद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह और जनार्दन द्विवेदी जैसे कांग्रेसी नेताओं ने राहुल के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने मायावती के ‘कुशासन’ को समाप्त करने में ‘बड़ा योगदान’ दिया।