यह ख़बर 21 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

उत्तर प्रदेश में मनमोहन भी उतरेंगे चुनाव प्रचार में

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी की गई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम शा
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी की गई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने शुक्रवार शाम संवाददाताओं को बताया, "आठ फरवरी से होने वाले पहले चरण के चुनाव के प्रचार के लिए जारी की गई कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश से सम्बंध रखने वाले सभी केंद्रीय मंत्री सहित अन्य केंद्रीय नेता और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री 40 स्टार प्रचारकों के नाम सूची में शामिल हैं।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मदान ने कहा, "सभी स्टार प्रचारकों के तिथिवार चुनाव प्रचार के लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं, जिन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये स्टार प्रचार जल्द प्रथम चरण के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके पक्ष में व्यापक चुनाव करेंगे।"