यह ख़बर 06 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पंजाब में अकाली दल-भाजपा की वापसी तय

खास बातें

  • पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझानों से अकाली-भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है।
चंडीगढ़:

पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझानों से अकाली-भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है। सात सीटों के परिणाम आ चुके हैं, जिनमें से तीन सत्तारूढ़ अकाली-भाजपा गठबंधन को और चार कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। इसके अतिरिक्त दोनों गठबंधन क्रमश: 58 और 47 सीटों पर आगे चल रहे हैं। बची हुई सीटों पर स्वतंत्र उम्मीदवारों सहित अन्य पार्टियां आगे हैं।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह क्रमश: लाम्बी तथा पटियाला से आगे चल रहे हैं। अमरिंदर के बेटे रनिंदर सिंह समाना निर्वाचन क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमन भल्ला से आगे हैं।

प्रकाश सिंह बादल से अलग हुए उनके भतीजे मनप्रीत ने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब का गठन किया था। वह मौर विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर हैं, जहां एसएडी के जनमेजा सिंह सेखवां कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंगत राय बंसल से आगे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके ने अटारी (अजा) सीट पर कांग्रेस के तरसेम सिंह को 4983 मतों से हराया। अमृतसर (मध्य) से कांग्रेस उम्मीदवार ओपी सोनी ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तरुण चुघ को 12 हजार 797 मतों से हराया। कांग्रेस के उम्मीदवार मोहिन्दर सिंह सिद्धू तलवंडी साबो सीट से जीत गए हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अमरजीत सिंह को 8524 मतों से हराया। जालंधर (मध्य) सीट से भाजपा के मनोरंजन कालिया कांग्रेस के राजेंद्र बेरी से 1065 मतों से जीते।