यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

'सोनिया, राहुल महंगाई पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे'

खास बातें

  • भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आकाश चूमती महंगाई के लिए केन्द्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल किया है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और
चंदौली/जौनपुर/वाराणसी:

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आकाश चूमती महंगाई के लिए केन्द्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल किया है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी खामोश क्यों हैं।

सिंह ने चंदौली, जौनपुर और वाराणसी में तीन चुनावी जनसभाएं संबोधित कीं और कहा, 'सोनिया और राहुल चुनाव प्रचार के दौरान हर मुद्दे पर बोल रहे हैं लेकिन वे महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केन्द्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार देते हुए सिंह ने इस सरकार के दौरान 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में हुए 1.76 लाख करोड़ रुपये के घोटाले को अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया और कहा कि यह सरकार ऐसे तमाम घोटालों से घिरी हुई है। उन्होंने बढ़ती महंगाई के लिए कांग्रेस के साथ ही सपा और बसपा को भी समान रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए जनता को याद दिलाया कि दोनों दल केन्द्र में कांग्रेस नीत सरकार को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में सत्तारूढ़ बसपा की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इसकी मुखिया और अब मुख्यमंत्री मायावती ने वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो सपा राज में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच करवा कर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और तब सपा में रहे अमर सिंह को जेल भेजेगी।