असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

तरुण गोगोई की फाइल तस्वीर

गुवाहाटी:

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में शनिवार शाम भर्ती हुए गोगोई की देखरेख कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक मुख्यमंत्री को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है।

डॉक्टरों ने कहा कि गोगोई को कब्ज से जुड़ी दिक्कत थी और अब उनकी स्थिति स्थिर है। हालांकि वह घर जाने के लिए फिट हैं, लेकिन चूंकि कुछ और टेस्ट कराए जाने हैं, अत: वह रविवाप रात अस्पताल में ही रहेंगे।

असम के राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टरों ने कहा कि मुख्यमंत्री को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com