...जब मेनका गांधी ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ

...जब मेनका गांधी ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ

'भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सोनिया गांधी के उदाहरण से सीखना चाहिए'

पीलीभीत:

कांग्रेस अध्यक्ष और अपनी जेठानी सोनिया गांधी पर पूर्व में आरोप लगा चुकी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उनकी तारीफ की है। मेनका ने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सोनिया के उदाहरण से सीखना चाहिए।

मेनका ने बताया कि किस तरह सोनिया गांधी के एक रिश्तेदार ने दुकान खोल रखी थी और लोगों से काम के लिए आने के लिए कहता था। इस पर सोनिया गांधी ने अखबार में एक विज्ञापन देकर लोगों से कहा कि उस व्यक्ति के पास नहीं जाएं, बल्कि विभाग के अधिकारियों के पास जाएं।

पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में रविवार को अधिकारियों से बात कर रही थीं।

मेनका की प्रतिक्रिया बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में आईं। मंत्री ने जब बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार यादव से कहा कि वह विभाग के सभी लिपिकों को हटा दें, तो यादव ने कहा कि उनके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है।

उसके बाद मेनका ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिकों के खिलाफ सतर्कता जांच कराए जाने का वादा किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)