मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चाओबा सिंह हारे

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चाओबा सिंह हारे

मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चाओबा सिंह हारे

मणिपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारा झटका लगा है. यहां की चर्चित नाम्बोल विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चाओबा सिंह को हार का सामना करना पड़ा है. चाओबा सिंह को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था.

उधर, राज्य के सबसे बड़े मुकाबले में मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने थउबल विधानसभा सीट से आयरन लेडी के नाम से मशहूर इरोम शर्मिला को हरा दिया है. वहीं उरीपोक सीट से नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के प्रत्याशी और राज्य के पूर्व डीजीपी युमनाम जोयकुमार सिंह ने जीत दर्ज की है. 

कोन्थाउजम सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सापम रंजन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कोनथौजम शारत सिंह को 2772 मतों से हरा दिया. भाजपा के सापम रंजन सिंह को 14313 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कोनथौजम शारत सिंह को 11541 लोगों ने वोट किया.

गौरतलब है कि मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चार और आठ मार्च को दो चरणों में चुनाव हुआ था. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 42 सीटों पर जीत हासिल की थी और ओ इबोबी सिंह फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com