तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत के पास है कुल इतनी संपत्ति

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद 17 दिसंबर यानी सोमवार को अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने.

तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत के पास है कुल इतनी संपत्ति

Ashok Gehlot: अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के सीएम बने हैं.

खास बातें

  • गहलोत के पास कुल 6,53, 70, 312 रुपये की संपत्ति है
  • गहलोत के पास कोई बड़ी गाड़ी नहीं है
  • गहलोत तीसरी बार राजस्थान के सीएम बने हैं
नई दिल्ली:

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद 17 दिसंबर यानी सोमवार को अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने. पहली बार 1 दिसबंर 1998 में वो मुख्यमंत्री बने थे और पांच साल तक कांग्रेस सरकार चलाई थी. साल 2008 में कांग्रेस पार्टी राजस्थान में फिर से सत्ता में आई और गहलोत दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन इस बार गहलोत के लिए मुख्यमंत्री बनना आसान नहीं रहा, क्योंकि उनके साथ इस पद की रेस में सचिन पायलट के नाम पर भी चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अंत में गहलोत ने बाजी मार ली. सचिन पायलट ने राजस्थान के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली है.  राजस्थान के नए सीएम अशोक गहलोत की कुल संपत्ति कितनी होगी ऐसे कई सवाल लोगों के मन में आते हैं. लेकिन हम आपको बताते हैं अशोक गहलोत की कुल संपत्ति के बारे में...

CM अशोक गहलोत के पास है इतनी संपत्ति
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुल सपंत्ति की बात की जाए तो 2018 में चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, गहलोत के पास कुल 6,53, 70, 312 रुपये की संपत्ति है. इनके पास 14,469,362 रुपये की चल संपत्ति और 50,900,950 रुपये की अचल संपत्ति है. सीएम गहलोत आयकर विभाग को सालाना 18,56,828 रुपये टैक्स भरते हैं. राज्य के तीन बार सीएम बनने के बाद भी गहलोत के पास कोई बड़ी गाड़ी नहीं है. उनकी कंपनी गहलोत सनलाइट कार रेंटल सर्विसेज को उनका बेटा चलाता है. अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत गृहणी हैं. 

अशोक गहलोत तीसरी बार बने राजस्थान के सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में दिखी विपक्ष की एकजुटता

बता दें कि 67 साल के अशोक गहलोत ने जोधपुर जोधपुर यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स और कानून, विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली है. अशोक गहलोत के ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. अशोक गहलोत ने इस चुनाव में 97,081 वोटों से जीत हासिल की थी. बता दें कि राजस्थान ने 199 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी के खाते में 73 सीटें गई थीं.

VIDEO: राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ने ली शपथ


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com