Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव हुए स्मृति सिन्हा की अदाओं पर फिदा, Video 4 करोड़ के पार

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भोजपुरी सॉन्ग 'झुमका झुलनिया' (Jhumka jhulaniya)  से एक बार फिर यूट्यूब (YouTube) पर कोहराम मचा दिया है.

Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव हुए स्मृति सिन्हा की अदाओं पर फिदा, Video 4 करोड़ के पार

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का वीडियो वायरल

खास बातें

  • खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग की धूम
  • स्मृति सिन्हा संग खूब जमी जोड़ी
  • लोगों को खूब पसंद आ रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भोजपुरी सॉन्ग 'झुमका झुलनिया' (Jhumka jhulaniya)  से एक बार फिर यूट्यूब (YouTube) पर कोहराम मचा दिया है. इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) रंग बिखेर रहे हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. झुमका झुलनिया' (Jhumka jhulaniya) भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के अलावा स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) के डांस ने भी लोगों का दिल जीत लिया है. 

सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये सरप्राइज

देखें वीडियो:

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी 4 करोड़ 93 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स की दीवानगी को देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यह भोजपुरी वीडियो 5 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) पर फिल्माया गया है.  यूट्यूब (YouTube) पर इस भोजपुरी वीडियो की धूम मची हुई है.

Saaho Box Office Collection Day 20: Prabhas की 'साहो' का बॉक्स ऑफिस पर सफर जारी, कमाए इतने करोड़


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने के बोल विभाकर पांडे ने लिखे हैं, जबकि इसे अविनाश झा उर्फ घुंघरू ने डायरेक्ट किया है. यह भोजपुरी गाना 'साजन चले ससुराल 2' का है. इस फिल्म को विकास कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है. कुल मिलाकर खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) ने 'झुमका झुलनिया' (Jhumka jhulaniya) सॉन्ग से कहर बरपा दिया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...