Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के गाने 'मलगजरी रे' मचाई धूम, Video 1 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के गाने 'मलगजरी रे' मचाई धूम, Video 1 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना हुआ वायरल

नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लोग खूब पसंद करते हैं. उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का हर भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) मिलियन में व्यूज लेकर आता है. सारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) का एक थ्रोबैक भोजपुरी सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.

नेहा कक्कड़ ने व्हाइट आउटफिट में स्टेज पर मचा दिया धमाल, Video हुआ वायरल

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) का नाम 'मलगजरी रे' (Malgajari Re) हैं. गाने में खेसारी की जोड़ी प्रियंका सिंह के साथ जम रही है. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 1 करोड़ 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह गाना फिल्म 'राजा जानी' का है, जिसे वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक धनंजय मिश्रा का है.

हाथरस केस में पुलिसवालों के निलंबन पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- "सस्पेंड क्यों गिरफ्तार क्यों नहीं..."

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.