Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव का काजल राघवानी संग साउथ इंडियन स्टाइल में धमाका, Video 2 करोड़ के करीब

खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) खूब वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव का काजल राघवानी संग साउथ इंडियन स्टाइल में धमाका, Video 2 करोड़ के करीब

खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

नई दिल्ली:

खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. उनका एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) जमकर धमाल मचा रहा है. इस गाने में उनकी और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी एक बार दर्शकों के सामने आई है. खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'लचके कमरिया तोहार लहे लहे' (Lachke Kamariya Tohar Lahe Lahe) हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav Song) के गाने हमेशा यूट्यूब पर धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. उनके इस सॉन्ग ने भी धूम मचा रखी है. 

खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के भोजपुरी सॉन्ग 'लचके कमरिया तोहार लहे लहे' (Lachke Kamariya Tohar Lahe Lahe) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक यूट्यूब पर 1 करोड़ 65 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने के बोल प्यारेलाल कवि, आजाद सिंह, पवन पांडे और श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि रजनीश मिश्रा ने इसका म्यूजिक दिया है. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी इस गाने में खूब जम रही है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.